न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फलों से बने ये 7 फेसपैक देंगे आपको गर्मियों में निखरी त्वचा, जानें और आजमाए

गर्मियों का मौसम जारी हैं जिसमें हैं त्वचा को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। धूल-मिट्टी और सूरज की तेज किरणों की वजह से सनटैन, त्वचा के झुलसने या रंगत खोने जैसी परेशानी आती हैं। ऐसे में त्वचा का निखार बनाने रखने के लिए स्किनकेयर पर ध्यान देने की जरूरत होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 Apr 2022 4:40:05

फलों से बने ये 7 फेसपैक देंगे आपको गर्मियों में निखरी त्वचा, जानें और आजमाए

गर्मियों का मौसम जारी हैं जिसमें हैं त्वचा को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। धूल-मिट्टी और सूरज की तेज किरणों की वजह से सनटैन, त्वचा के झुलसने या रंगत खोने जैसी परेशानी आती हैं। ऐसे में त्वचा का निखार बनाने रखने के लिए स्किनकेयर पर ध्यान देने की जरूरत होती हैं। हांलाकि बाजार में इसके लिए कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं लेकिन प्राकृतिक तरीकों की कोई होड़ नहीं होती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए फलों से बने कुछ फेसपैक लेकर आए हैं जो अपने पोषक तत्वों से त्वचा को पोषण देते हुए इसका निखार बनाए रखने में मदद करेंगे। आप गर्मियों में इन फलों के जरिए अपनी सौंदर्य आवश्यकताओं को पूरा कर पाएंगी। तो आइये जानते हैं फलों से बने इन फेसपैक के बारे में...

fruit face pack,summer face pack,summer skin care tips,skin care,skin care tips,skin beauty,beauty tips

तरबूज फेसपैक

तरबूज में लगभग 90% पानी होता है। ये आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड और मुलायम बनाए रखने में मदद करता है।इस्तेमाल के लिए अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए एक बाउल में बराबर मात्रा में तरबूज का रस और शहद या कच्चा दूध लें। अच्छी तरह मिलाएं और अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 30 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें। नींबू के रस की आधी मात्रा के साथ तरबूज के रस का इस्तेमाल करके एक एक्सफोलिएटिंग मास्क बनाएं। अपनी त्वचा पर समान रूप से लगाएं और 15 मिनट के बाद धो लें। अपनी त्वचा को निखारने के लिए तरबूज और खीरे के गूदे को बराबर मात्रा में लेकर पैक बना लें। त्वचा पर लगाएं और 15-20 मिनट के बाद धो दें।

fruit face pack,summer face pack,summer skin care tips,skin care,skin care tips,skin beauty,beauty tips

बनाना फेसपैक

केले में विटामिन ए, सी, ई, पोटेशियम, जिंक और एमीनो एसिड होता है। ये विटामिन आपकी त्वचा को समय से पहले बूढ़ा होने से बचाते हैं, और आपको मुक्त कणों से लड़ने में मदद करते हैं। दूसरी ओर एमिनो एसिड, संयोजी ऊतक को मजबूत करता है और त्वचा की लोच और शक्ति को बनाए रखने में मदद करता है। बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए आप इस पैक को सप्ताह में 2-3 बार लगा सकते हैं। इस्तेमाल के लिए आपको एक पका हुआ केला और 2-3 चम्मच दही, शहद और गुलाबजल की आवश्यकता है। केले को काट कर अच्छे से मैश कर लें। इसमें शहद और गुलाब जल मिलाएं। अब, दही मिलाएं और इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट तक प्रतीक्षा करें और इस फेस पैक को सूखने दें। पैक को सूखने दें और ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें।

fruit face pack,summer face pack,summer skin care tips,skin care,skin care tips,skin beauty,beauty tips

पपीता फेसपैक

विटामिन ए, बी और सी से भरपूर, पपीता पाचन में सुधार करता है। ये कब्ज को रोकता है, जो आपकी त्वचा को साफ रखने में मदद करता है। ये फल त्वचा को नमीयुक्त रखता है। इस्तेमाल के लिए एक बाउल में थोड़ा पका पपीता मैश कर लें। इसमें आधा चम्मच बादाम का तेल मिलाकर रूखी त्वचा पर लगाएं। मॉइस्चराइजेशन के लिए 10-15 मिनट के बाद धो लें। पिगमेंटेशन कम करने के लिए पके पपीते में नींबू का रस और चुटकी भर हल्दी मिलाएं। इसे त्वचा पर लगाएं और धोने से पहले 10-20 मिनट के लिए छोड़ दें। पपीते का स्क्रब बनाने के लिए मैश हुआ पका पपीता दही और नींबू के रस की कुछ बूंदों को साथ मिलाएं। त्वचा पर धीरे से मसाज करें और 5-10 मिनट के बाद धो लें।

fruit face pack,summer face pack,summer skin care tips,skin care,skin care tips,skin beauty,beauty tips

सेब फेसपैक

सेब एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए से भरपूर होता है। यही कारण है कि सेब पैक महीन रेखाओं और झुर्रियों को दूर करने में बेहद मददगार है। अगर आपके चेहरे पर अत्यधिक झुर्रियां हैं तो यह सबसे अच्छे होममेड पैक्स में से एक है । बेहतरीन परिणाम पाने के लिए आप रोजाना इस फल के पैक का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक सेब और दो बड़े चम्मच शहद चाहिए। सेब को उबालें और ठंडा होने दें। बीज निकालकर मैश कर लें। शहद मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। आप सीधे कपास के साथ सेब का रस और शहद का उपयोग कर सकते हैं। इसे 15 मिनट तक सूखने दें और पानी से चेहरा धो लें।

fruit face pack,summer face pack,summer skin care tips,skin care,skin care tips,skin beauty,beauty tips

अनानास फेसपैक

अनानास विटामिन बी6 और सी से समृद्ध, ब्रोमेलैन का एक अच्छा स्रोत है। ये त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। इस्तेमाल के लिए अनानास के गूदे और बेसन को बराबर मात्रा में मिलाकर एक अनानास स्क्रब बनाएं। अच्छी तरह मिलाएं और पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। अनानास के दो स्लाइस को एक या दो चम्मच नारियल के दूध के साथ ब्लेंड करें। इसे अपनी त्वचा पर लगाएं। नमीयुक्त त्वचा के लिए धोने से पहले इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें। अनानास के गूदे को एक चम्मच ग्रीन टी पाउडर और थोड़े से शहद के साथ मिलाकर एंटी-एक्ने मास्क बनाएं। पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाएं और पांच मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। गुनगुने पानी से धो लें।

fruit face pack,summer face pack,summer skin care tips,skin care,skin care tips,skin beauty,beauty tips

ऑरेंज फेस पैक

पोषक तत्वों से भरपूर ऑरेंज त्वचा को अंदरूनी पोषण देने का काम करती हैं। इसके इस्तेमाल के लिए संतरे की 4 से 5 फांक लें। इनके ऊपर की पतली लेयर हटाकर इनके गूदे को कटोरी में निकालकर चम्मच की मदद से मसल लें। अब इसमें आधा चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं। पेस्ट गाढ़ा लगे तो इसमें ऑरेंज की कुछ और स्लाइस या गुलाबजल की कुछ बूंदे मिला लें। ताकि यह त्वचा पर आसानी से फैल सके। तैयार पेस्ट को 20 से 25 मिनट तक चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसके बाद ताजे पानी से चेहरा धो लें।

fruit face pack,summer face pack,summer skin care tips,skin care,skin care tips,skin beauty,beauty tips

कीवी और एवोकाडो फेस पैक

यह फेस पैक विटामिन-सी और विटामिन-ई का बेहतरीन स्त्रोत है, जो को एंटीऑक्सीडेंट्स देता है। एवोकाडो कई गुणों से भरपूर होता है और कीवी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरे होते हैं, जो बेजान त्वचा में जान डालते हैं। इस पैक को तैयार करने के लिए एक एवोकाडो और एक कीवी लें। इन दोनों का पल्प निकाल लें। दोनों को साथ में मैश कर पेस्ट तैयार कर लें। आप इसमें शहद भी मिला सकती हैं। इस पैक को चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

रांची में छात्र आंदोलन का 16वां दिन, 14वीं JPSC PT परीक्षा रद्द करने पर सरकार कर रही विचार
रांची में छात्र आंदोलन का 16वां दिन, 14वीं JPSC PT परीक्षा रद्द करने पर सरकार कर रही विचार
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए