Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके लुक को खराब कर सकती हैं मैनिक्योर से जुड़ी ये 10 गलतियां

ऐसे में आज हम आपके लिए मैनिक्योर से जुड़ी उन गलतियों की जानकारी लेकर आए हैं जो आप जाने-अनजाने में कर देती है और इनसे आपको बचने की ज़रूरत है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 15 Mar 2022 2:45:39

आपके लुक को खराब कर सकती हैं मैनिक्योर से जुड़ी ये 10 गलतियां


अपने लुक को अच्छा बनाने के लिए शरीर के हर अंग का साफ़ और सुंदर होना जरूरी हैं. इसी में महिलाएं पैरों की सुदरता के लिए मैनिक्योर की मदद लेती हैं. ज्यादातर महिलाएं इसे पार्लर में ही करवाना पसंद करती हैं. हांलाकि कई लोग इसे घर पर भी करते हैं. लेकिन देखा जाता हैं कि सही जानकारी ना होने की वजह से महिलाएं मैनिक्योर से जुड़ी कुछ गलतियां कर बैठती हैं जिसकी वजह से नेल्स पर किसी तरह का विपरीत प्रभाव भी पड़ सकता हैं और यह लुक को बर्बाद कर सकता हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए मैनिक्योर से जुड़ी उन गलतियों की जानकारी लेकर आए हैं जो आप जाने-अनजाने में कर देती है और इनसे आपको बचने की ज़रूरत है।
mistakes related to manicure,beaut tips,beauty hacks टूल्स को क्लीन ना करना

मैनीक्योर करने के लिए आप कई तरह के टूल्स का उपयोग करते हैं। जो बिना सफाई के होते हैं, ये आपके लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। बिना धोए उपकरण का उपयोग करने से उसमें मौजूद गंदगी और बैक्टीरिया आपको हाथों व नाखूनों को संक्रमित कर सकते हैं। इसलिए पहले उपकरणों को कीटाणुनाशक चीजों से धोकर टूल्स को डिसइंफेक्ट करें और इस्तेमाल के बाद भी उन्हें अच्छी तरह साफ करके ही रखें।

शुरूआत में नेल्स को शेप ना देना

कई बार ऐसा होता है कि हम नेल्स को पेंट करते समय सीधे ही नेल पॉलिश को अप्लाई करना शुरू कर देती हैं। हालांकि, यह हमारी सबसे बड़ी गलती है। हमेशा मैनीक्योर की शुरूआत में और नेल पेंट एप्लिकेशन से पहले नेल को शेप देना बेहद जरूरी है। बाकी सब से पहले, अपने नाखूनों को वांछित आकार में काटें और आकार दें। इसके बाद ही आप आगे बढ़ें। यदि आप इसे अंत में करती हैं, तो आपके नेल पेंट के खराब होने की अधिक संभावना है। mistakes related to manicure,beaut tips,beauty hacks बेसकोट का उपयोग नहीं करना

मैनीक्योर करने से पहले बेस कोट का उपयोग करना काफी जरूरी होता है, जो महिलाएं नही करती हैं। बेस कोट का उपयोग आपके नेल्स के लिए एक प्रोटेक्टिव लेयर की तरह काम करता है। इस लिए हर बार मैनीक्योर करते हुए नेलपेंट लगाने से पहले बेस कोट को जरूर लगाएं।

नाखूनों को फाइलिंग आगे पीछे करना

नाखूनों को बफर करते समय, अधिकांश महिलाएं अच्छा शेप देने के चक्कर में फाइल को आगे पीछे करके रगड़ देती हैं, जिससे नाखून कमजोर होने के साथ जड़ों पर छोटी-छोटी दरारें पड़ जाती हैं, जो भले ही दिखाई ना देती हो लेकिन जब आप नेल पॉलिश लगाते हैं, तो यह उन दरारों में भर जाता है, जो नाखून के लुक को खराब कर देता है। यदि आप नाखून का लुक अच्छा पाना चाहती हैं तो बफर का इस्तेमाल एक तरफ से करें। mistakes related to manicure,beaut tips,beauty hacks क्यूटिकल्स पर ध्यान ना देना

अमूमन मैनीक्योर करते समय हम नेल्स को शेप तो देते हैं और उसके बाद सीधे ही नेलपेंट अप्लाई करना शुरू कर देते हैं। हालांकि क्यूटिकल्स पर ध्यान देना भी उतना ही जरूरी है। अगर आपने पार्लर में मैनीक्योर करवाते हुए ध्यान दिया होगा तो आपने यकीनन देखा होगा कि प्रोफेशनल पहले क्यूटिकल्स को पीछे पुश करते हैं। घर पर ही ऐसा करना जरूरी है। हालांकि आप क्यूटिकल्स को कट भी कर सकती हैं। लेकिन ऐसा बेहद ही सावधानी के साथ करें। अगर आप क्यूटिकल्स को ओवरकट करती हैं तो इससे ना केवल आपको दर्द होगा, बल्कि इससे संक्रमण का खतरा भी काफी बढ़ जाएगा।

क्यू−टिप का इस्तेमाल

जब भी आप नेलपेंट लगाए तो क्यू−टिप का इस्तेमाल ना करें इससे कॉटन के छोटे−छोटे स्टैंड्स आपकी नेल पॉलिश में चिपक जाते हैं,जो आपके नाखून के लुक को खराब कर देते हैं। क्यू−टिप की जगह आप बेहद पतले मेकअप ब्रश या फिल नेलपेंट रिमूवर का उपयोग करें।

mistakes related to manicure,beaut tips,beauty hacks मेटल टूल्स का इस्तेमाल करना

इन दिनों मेटल क्यूटिकल्स पुशर का इस्तेमाल करना लड़कियां काफी पसंद करती हैं। जबकि क्यूटिकल्स को पुश करने की आवश्यकता होती है, लेकिन आपको इसे मेटल पुशर के साथ करने से बचना चाहिए। खासकर यदि आप एक मैनीक्योर बिगनर हैं। यह आपके नाखूनों को नुकसान पहुंचा सकता है और आपको दर्द दे सकता है। इसकी जगह लकड़ी के क्यूटिकल पुशर का इस्तेमाल करें। यह आपके नाखूनों को नुकसान पहुंचाए बिना कुशलतापूर्वक काम करता है।

नेल पॉलिश का उपयोग त्वचा के आसपास नहीं करनी चाहिए

ज्यादातर महिलाएं नाखूनों को शार्प नही करती हैं, और सीधे नेल पेंट लगा लेती हैं। जिससे नाखून और नेल पॉलिश के बीच पानी फंस जाता है, वहां जाकर चिपक जाता है इसलिए, अपना मैनीक्योर करते समय नाखून के इन किनारों के आसपास नेल पेंट का उपयोग करना न भूलें।

mistakes related to manicure,beaut tips,beauty hacks नाखूनों को ठंडे पानी में डालें

नेल पेंट लगाने के बाद आप बर्फ के पानी में अपने नाखून को डालें, इससे नेल पेंट जल्दी और आसानी से सूखता है। यह बात तो हर कोई जानता है कि नेल्स पर नेलपॉलिश का उपयोग करने के बाद इसे सुखाने के लिए उँगलियों को ठंडे पानी में डाल लेना चाहिए। क्योंकि, ठंडे पानी के कारण नेल पेंट जल्दी सूख जाते हैं और यह जल्दी फैलता भी नहीं है।

कॉटन का इस्तेमाल करना

कई बार ऐसा होता है कि जब आप नेल पेंट लगाती हैं तो वह नेल्स के चारों ओर फैल जाती हैं। ऐसे में उसे ठीक करने के लिए अक्सर महिलाएं कॉटन का सहारा लेती हैं। हालांकि, यह आपकी एक बिग मैनीक्योर मिसटेक है। कॉटन के फाइबर गीले नेल पेंट पर चिपक जाते हैं और इससे आपका मैनीक्योर लुक बर्बाद हो जाता है। इसलिए अगर नेल पेंट फैल गई है तो ऐसे में आप नेल्स पर अप्लाई की गई नेल पॉलिश को सूखने दें। इसके अलावा, आप इसे क्लीन करने के लिए क्यू-टिप का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology