न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तुला राशि में शुक्र-बुध की युति लाएगी शुभ अवसर, 23 नवंबर से इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ

तुला राशि में शुक्र-बुध की युति 23 नवंबर से 6 दिसंबर तक बन रही है। इस दौरान कर्क, तुला और मकर राशि वालों को धन, करियर और निवेश में विशेष लाभ मिलने के योग हैं। पढ़ें राशि अनुसार शुभ समय और अवसर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Nov 2025 9:19:39

तुला राशि में शुक्र-बुध की युति लाएगी शुभ अवसर, 23 नवंबर से इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ

इस समय धन और सौंदर्य के कारक ग्रह शुक्र तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं, जल्द ही बुध ग्रह भी व्यापार और बुद्धि के कारक के रूप में तुला राशि में प्रवेश करेगा। जब बुध तुला राशि में प्रवेश करेगा, तब शुक्र और बुध की युति बन जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, 23 नवंबर को शाम 07:58 मिनट पर यह गोचर होगा।

शुक्र और बुध की युति बनते ही लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होता है। यह योग कुछ राशि के जातकों के लिए अत्यधिक लाभकारी हो सकता है, जबकि कुछ पर इसका असर नकारात्मक भी पड़ सकता है। यह युति 6 दिसंबर की शाम तक प्रभावी रहेगी। आइए जानते हैं कि किन राशियों को इस अवधि में विशेष लाभ मिलने वाले हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए तुला राशि में शुक्र और बुध की युति अत्यंत शुभ परिणाम दे सकती है। इस समय आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य पर थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। विद्यार्थियों को अच्छी खबर या कोई शुभ अवसर प्राप्त हो सकता है। परिवार के साथ घूमने-फिरने और आनंद के पल बिताने के अवसर बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति इस दौरान स्थिर और मजबूत रहेगी।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए भी यह युति लाभकारी सिद्ध हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से फायदेमंद समय है, और व्यापारियों को नए और भरोसेमंद निवेशक मिलने की संभावना है। लव लाइफ में थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, जिन्हें खुले संवाद से सुलझाया जा सकता है। करियर में नई जिम्मेदारियां और टास्क मिल सकते हैं, और आपकी कौशल क्षमता आपको करियर ग्रोथ में मदद करेगी।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए तुला राशि में शुक्र और बुध की युति विशेष लाभदायक साबित हो सकती है। शुक्र और बुध के शुभ प्रभाव से कई प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ प्राप्त होने की संभावना है और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेना आवश्यक होगा। साथ ही, इस दौरान नए निवेश विकल्पों के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और पंचांग आधारित जानकारी पर आधारित है। किसी विशेष निर्णय या अनुष्ठान से पहले योग्य पंडित या ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन