न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शनि के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए शनिश्चरी अमावस्या पर करें ये काम, संवरेगा जीवन

शनि जिस पर प्रसन्न होते हैं यानी जिसका शनि ग्रह मजबूत स्थिति में होता है, वह तो रंक से राजा बन सकता है। शनि खराब हो तो राजा भी रंक हो जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 27 Aug 2022 7:22:44

शनि के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए शनिश्चरी अमावस्या पर करें ये काम, संवरेगा जीवन

आज शनिवार के दिन अमावस्या पड़ रही हैं जिसे शनिश्चरी अमावस्या के नाम से जाना जाता हैं। शनिश्चरी अमावस्या का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता हैं और यह तो साल की अंतिम शनिश्चरी अमावस्या हैं जिससे इसका महत्व और बढ़ जाता हैं। आज के दिन कुछ उपायों को कर शनि के अशुभ प्रभावों को कम किया जा सकता हैं। शनि जिस पर प्रसन्न होते हैं यानी जिसका शनि ग्रह मजबूत स्थिति में होता है, वह तो रंक से राजा बन सकता है। शनि खराब हो तो राजा भी रंक हो जाता है। कहते हैं कि शनिदेव के कारण ही राम को वनवास जाना पड़ा, रावण को राम के हाथों मरना पड़ा, पांडवों को राज्य से भटकना पड़ा आदि। आज इस कड़ी में हम आपको शनि के अशुभ होने के संकेत और इन्हें दूर करने के उपाय बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

शनि के अशुभ होने की निशानी

शनि के अशुभ प्रभाव के कारण मकान या मकान का हिस्सा गिर जाता है या क्षति ग्रस्त हो जाता है, नहीं तो कर्ज या लड़ाई-झगड़े के कारण मकान बिक जाता है। अंगों के बाल तेजी से झड़ जाते हैं। नखून कमजोर हो जाते हैं। घर में अचानक आग लग सकती है। धन, संपत्ति का किसी भी तरह से नाश होता है। समयपूर्व दांत और आंख की कमजोरी हो जाती है।

गरीब या ब्राह्मण को खिलाएं खीर

इस दिन खीर बनाकर किसी गरीब या ब्राह्मण को खिलाएं। ऐसे करने से शनि का अशुभ प्रभाव कम होगा। अगर आप खीर नहीं बना सकते तो आप उड़द दाल की खिचड़ी बनाकर किसी गरीब या ब्राह्मण को खिला सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,shani amawasya,lord shani

पीपल पर मीठा जल अर्पित करें

शनि की साढ़ेसाती से ग्रस्त हैं तो शनिवार को अंधेरा होने के बाद पीपल पर मीठा जल अर्पित कर सरसों के तेल का दीपक व धूप अगरबत्ती अर्पित करने के साथ वहीं बैठकर क्रमशः हनुमान, भैरव व शनि चालीसा का पाठ करें और पीपल की सात परिक्रमा करें।

जरूरतमंद को दें तेल

अगर किसी व्यक्ति पर शनि की अंतर्दशा, महादशा, ढैय्या और साढ़ेसाती चल रही है तो उस व्यक्ति को शनिश्चरी अमावस्या के दिन सरसों का तेल एक लोहे के बर्तन में रखें और उस बर्तन में अपना चेहरा देखें। इसके बाद इस तेल को किसी जरूरतमंद को दे दें। ऐसा करने से शनि के प्रतिकूल प्रभाव कम होते है।

काले कुत्ते को खिलाएं रोटी

शनि के प्रकोप को कम करने के लिए कुछ और सरल उपाय भी है। जैसे आप एक रोटी पर सरसों का तेल लगाकर इसे किसी काले कुत्ते को खिलाएं। शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। ऐसे में अगर आप शनिश्चिरी अमावस्या पर ऐसा करते हैं तो आपको अधिक लाभ मिलेगा।

काले घोड़े को खिलाए लड्डू

शनि ढैया शमन के लिए शुक्रवार रात्रि में 8 सौ ग्राम काले तिल पानी में भिगो दें और शनिवार को प्रातः उन्हें पीसकर एवं गुड़ में मिलाकर 8 लड्डू बनाएं और किसी काले घोड़े को खिला दें। आठ शनिवार इस प्रक्रिया को करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,shani amawasya,lord shani

शनि स्तोत्र का पाठ

शनि के प्रभाव को कम करने के लिए वैसे तो शनि स्तोत्र का पाठ आप हर शनिवार को कर सकते हैं। लेकिन, शनिश्चरी अमावस्या के दिन शनि स्तोत्र का 11 बार पाठ करने से शनि दोष दूर होता है।

दान का महत्व

शनि को प्रबल करने के लिए आप कंबल, जूता, चप्पल, लोहा, काले कपड़े और नारियल जटा वाला दान कर सकते हैं। शनिवार को सरसों तेल, भैंस और काली गाय का दान भी उपयोगी होता है।

पीपल वृक्ष पर लपेटें सूत

प्रत्येक शनिवार को पीपल वृक्ष के चारों ओर 7 बार कच्चा सूत लपेटें और यह क्रिया करते समय शनि के किसी भी मंत्र का जप करते रहें। इसके बाद वृक्ष का पूजन करें। और हां जरूरी बात इस दिन भोजन में नमक का प्रयोग न करें।

नीलम धारण करें

शनि के प्रभाव को कम करने के लिए अगर आप नीली या नीलम धारण करने का सोच रहे हैं तो शनिश्चरी अमावस्या का दिन बहुत अच्छा है। शनिश्चरी अमावस्या पर इन रत्नों को धारण करना बहुत ही शुभ फलदायी होता है। इससे शनि का प्रतिकूल प्रभाव जल्दी दूर होता है और जीवन में सुख एवं लाभ का आगमन तेजी से होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?