न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Sawan 2025: शिवजी को 3 पत्तों वाला बेलपत्र ही क्यों चढ़ाते हैं? जानिए इसके पीछे का रहस्य और फायदे

सावन के दूसरे सोमवार (21 जुलाई) पर जानें भगवान शिव पर तीन पत्तों वाला बेलपत्र चढ़ाने का महत्व और सही तरीका। जानिए समुद्र मंथन से जुड़ी कथा और इस पवित्र चढ़ावे के फायदे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 20 Jul 2025 2:05:49

Sawan 2025: शिवजी को 3 पत्तों वाला बेलपत्र ही क्यों चढ़ाते हैं? जानिए इसके पीछे का रहस्य और फायदे

सावन का पवित्र महीना शुरू हुए अब नौ दिन पूरे हो चुके हैं। सावन का पहला सोमवार बीत चुका है और शिवभक्तों को अब दूसरे सावन सोमवार का बेसब्री से इंतजार है। अगला सावन सोमवार व्रत 21 जुलाई को है। इस दिन घरों से लेकर मंदिरों तक में भगवान शिव के जयकारे गूंजेंगे। शिवभक्त इस दिन भगवान शिव पर उनकी प्रिय वस्तुएं जैसे दूध, दही, शहद, चंदन, धतूरा, बेलपत्र और सफेद फूल आदि चढ़ाकर दिन भर व्रत रखते हुए पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं और भक्तों की हर मनोकामना पूरी कर देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भगवान शिव पर बेलपत्र क्यों चढ़ाया जाता है? और सबसे महत्वपूर्ण, शिवलिंग पर हमेशा तीन पत्तों वाला ही बेलपत्र क्यों अर्पित किया जाता है? आइए, जानते हैं इसके पीछे का रहस्य।

तीन पत्तों वाला बेलपत्र ही क्यों?

भगवान शिव और बेलपत्र को लेकर कई तरह की पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं। एक मान्यता के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान जब भगवान शिव ने विष का पान किया था, तब बेलपत्र के द्वारा ही उन्हें शीतलता मिली थी। यही कारण है कि शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाना बेहद शुभ माना गया है। वहीं, एक दूसरी प्रचलित कथा के अनुसार, तीन पत्तों वाला बेलपत्र भगवान शिव के तीनों नेत्रों का प्रतीक होता है। इसके अलावा, इसे त्रिदेवों - ब्रह्मा, विष्णु और महेश की निशानी भी माना गया है, जो सृष्टि के निर्माण, पालन और संहार की शक्तियों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने का सही तरीका

अगर आप शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने वाले हैं तो पहले उसे अच्छी तरह से साफ कर लें। कटे-फटे या खंडित बेलपत्र को अलग कर दें। शिवलिंग पर हमेशा साफ-सुथरे और उत्तम बेलपत्र ही चढ़ाने चाहिए। शिवलिंग पर इसे चढ़ाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इसकी डंडी वाला सिरा आपकी ओर हो। बेलपत्र अर्पित करते समय "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप भी लगातार करते रहें, इससे पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल

एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति

राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय

एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा

LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी

राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा

यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया

तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर