न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य में सुधार, राधा केली कुंज आश्रम में भक्तों को मिले दर्शन; जयकारों से गूजा माहौल

संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य में सुधार, राधा केली कुंज आश्रम में भक्तों को दर्शन; भजन-कीर्तन और हवन यज्ञ के बीच “राधे राधे” के जयकारों से गूंजा माहौल। महाराज की पदयात्रा स्वास्थ्य कारणों से स्थगित थी, अब श्रद्धालु फिर से मिलने के लिए उत्साहित।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Oct 2025 1:02:41

संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य में सुधार, राधा केली कुंज आश्रम में भक्तों को मिले दर्शन; जयकारों से गूजा माहौल

संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य में अब सुधार देखा जा रहा है। बीते दिनों उनके स्वास्थ्य को लेकर फैली अफवाहों के बीच, महाराज ने सोमवार को राधा केली कुंज आश्रम से बाहर आकर भक्तों को दर्शन दिए। हजारों श्रद्धालु उनके दर्शन कर भावुक हो गए और “राधे राधे” के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। आपको याद दिला दें कि महाराज की पदयात्रा अचानक रुक जाने से उनके अनुयायी चिंतित और उदास हो गए थे। स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण महाराज पिछले कुछ दिनों से पदयात्रा पर नहीं निकले थे।

पद्यात्रा के स्थगन और आश्रम की ओर से संदेश

महाराज प्रेमानंद के अनुयायियों ने बताया कि 4 अक्टूबर से उनकी पदयात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई थी, ताकि उन्हें पर्याप्त आराम मिल सके। इसके अलावा, आश्रम की ओर से 8 अक्टूबर को जारी किए गए संदेश में स्पष्ट किया गया था, "उनका स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है। कृपया उनके बारे में कोई भी भ्रामक खबर या वीडियो साझा न करें। गुरुदेव अपनी दैनिक दिनचर्या में हैं। केवल प्रातः कालीन पदयात्रा अनिश्चित काल के लिए स्थगित की गई है।"

सोशल मीडिया अफवाहों पर ध्यान न दें

भक्तों ने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महाराज जी के हाथ पर पट्टी बंधी हुई दिख रही है, वह तीन-चार साल पुराना है। इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या भ्रमित करने वाले संदेश पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

भजन-कीर्तन और हवन यज्ञ से महाराज के स्वास्थ्य की कामना

प्रेमानंद महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भक्त जगह-जगह भजन-कीर्तन कर रहे हैं। उनके लिए हवन यज्ञ भी आयोजित किए जा रहे हैं। मंगलवार को अजमेर के ख्वाज़ा गरीब नवाज की दरगाह में चादर चढ़ाकर महाराज के दीर्घायु और स्वास्थ्य लाभ की दुआ की गई।

गुरु शरणानंद का आश्रम में आगमन

स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बीच, रमणरेती महावन के प्रमुख संत गुरु शरणानंद कुछ दिन पहले केली कुंज आश्रम पहुंचे। गुरु शरणानंद महाराज को देखते ही प्रेमानंद ने उन्हें साष्टांग दंडवत प्रणाम किया और फिर अपनी गद्दी पर बिठाया। गुरु शरणानंद आध्यात्मिक ज्ञान और करुणा के प्रतीक माने जाते हैं और वे प्रेमानंद महाराज के आध्यात्मिक गुरु भी हैं।

स्वास्थ्य और चिकित्सीय जानकारी

महाराज प्रेमानंद को पॉलीसिस्टिक किडनी की बीमारी है, जिसके बारे में उन्हें 2006 में पता चला था। वर्तमान में वे राधा केली कुंज आश्रम में ही हैं, जहां उनका नियमित डायलिसिस किया जा रहा है और उनकी देखभाल पूरी तरह से की जा रही है।

भक्तों का मानना है कि अब जब महाराज स्वस्थ हो रहे हैं, तो जल्द ही उनकी पदयात्रा पुनः शुरू हो सकती है और उन्हें देखने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब