न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रुद्राक्ष दूर करेगा कुंडली के अशुभ योग, जानें किस परेशानी में कितने मुखी करें धारण

यह जानना जरूरी हैं कि आपके किस योग के लिए कौनसा रुद्राक्ष धारण किया जाना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 04 Aug 2021 8:13:52

रुद्राक्ष दूर करेगा कुंडली के अशुभ योग, जानें किस परेशानी में कितने मुखी करें धारण

सावन के इस महीने को शिव का महीना कहा जाता हैं जो कि पूजा-पाठ और भक्ति के लिए जाना जाता हैं। इस महीने में शिव का रुद्राक्ष धारण किया जाता हैं जो कि शुभ रहता हैं। रुद्राक्ष शिव का आंसू होता हैं जो सकारात्मकता का संचार करता हैं। रुद्राक्ष कुंडली के अशुभ योग भी दूर करने का काम करता हैं। लेकिन इसके साथ ही यह जानना जरूरी हैं कि आपके किस योग के लिए कौनसा रुद्राक्ष धारण किया जाना चाहिए। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

मांगलिक योग एवं रुद्राक्ष का उपाय

कुंडली में मंगल दोष का निर्माण तब होता है जब कुंडली के लग्न से और चंद्र लग्न से मंगल पहले, दूसरे, तीसरे, सातवें, आठवें और बारहवें भाव में विराजमान होता है। इसके कारण व्यक्ति के जीवन में परेशानी आ सकती है और विवाह में देरी हो सकती है। वहीं ऐसे जातकों का यदि विवाह हो जाए तो वैवाहिक जीवन में भी कुछ न कुछ परेशानियां चलती रहती हैं। मंगल दोष से मुक्ति पाने के लिए ऐसे लोगों को तीन मुखी रुद्राक्ष, ऊं क्लीं नमः मंत्र का जप करने के बाद धारण करना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,rudraksha,lord shiva

संकट योग एवं रुद्राक्ष का उपाय

दोस्तों जब कुंडली में चंद्रमा और गुरु 6-8 का संबंध बना रहे हों यानी कि गुरु चंद्रमा से छठे भाव में और चंद्रमा गुरु से अष्टम भाव में हो तो सकट योग का निर्माण होता है। इस योग के कुंडली में होने से जीवन में अड़चनें आती हैं। इस योग के दुष्प्रभावों से बचने के लिए दो मुखी और 10 मुखी रुद्राक्ष धारण करना शुभ माना जाता है। यह रुद्राक्ष आपको ऊं नमः एवं ऊं ह्रीं नमः मंत्र का यथासंभव जप करने के बाद धारण करना चाहिए।

अंगारक योग और रुद्राक्ष का उपाय

दोस्तों जब भी कुंडली में राहु और मंगल किसी भाव में युति बना लेते हैं तो अंगारक योग का निर्माण होता है। इस योग के कुंडली में होने से व्यक्ति में अत्यधिक क्रोध देखा जा सकता है साथ ही भटकाव की स्थिति भी ऐसे जातक के जीवन में रहती है। इस योग से मुक्ति पाने के लिए तीन मुखी और 8 मुखी रुद्राक्ष पहनना शुभ माना जाता है। रुद्राक्ष पहनते समय आपको ऊं क्लीं नमः या ऊं हूं नम मंत्र का जप करना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,rudraksha,lord shiva

गुरु चांडाल योग और रुद्राक्ष का उपाय

दोस्तों जब भी कुंडली में बृहस्पति की युति राहु या केतु से हो जाती है तो इस योग को चांडाल योग कहा जाता है। इस योग के बुरे प्रभाव को दूर करने के लिए 8 मुखी या 10 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए और रुद्राक्ष को धारण करते समय ऊं ह्रीं नमः मंत्र का जप आपको करना चाहिए।

पाप कर्तरी योग और रुद्राक्ष का उपाय

दोस्तों कुंडली में यह योग तब बनता है जब किसी भाव के दोनों ओर पाप ग्रह विराजमान हों या किसी ग्रह के दोनों और पाप ग्रह विराजमान हो। पाप ग्रह मंगल, शनि, राहु और केतु को माना जाता है। पाप ग्रह जिस भी भाव या ग्रह को प्रभावित करते हैं उस भाव और ग्रह का फल खराब हो सकता है इसलिए पाप कर्तरी योग के दुष्प्रभाव से बचने के लिए आपको उस भाव से संबंधित ग्रह या उस ग्रह का रुद्राक्ष धारण करना चाहिए जो पाप ग्रहों के कारण पीड़ित हो गया है।

जड़त्व योग और रुद्राक्ष का उपाय

दोस्तों कुंडली में इस योग का निर्माण तब होता है जब बुध की युति राहु या केतु के साथ हो जाती है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति की स्मरण शक्ति खराब हो सकती है और वह मानसिक रूप से परेशान हो सकता है। ऐसे लोगों को जड़त्व योग के बुरे प्रभाव से बचने के लिए आठ मुखी या 9 मुखी रुद्राक्ष ऊं ह्रीं नमः मंत्र के जप के साथ धारण करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?