न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Sawan 2022 : आज हैं सावन का पहला सोमवार, इन उपायों से मिलेगी शिव की कृपा

आज इस कड़ी में हम आपको सावन के सोमवार को किए जाने वाले उन उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो शिव का आशीर्वाद दिलाते हुए जीवन में सकारात्मकता लाने का काम करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 18 Jul 2022 7:15:06

Sawan 2022 : आज हैं सावन का पहला सोमवार, इन उपायों से मिलेगी शिव की कृपा

भगवान शिव का प्रिय महीना सावन जारी हैं और आज सावन का पहला सोमवार हैं जिसका व्रत बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता हैं। देवों के देव महादेव भगवान शिव को प्रसन्न करना आसान हैं जो भक्तों के तारणहार साबित होते हैं। आज सावन के इस महीने का पहला सोमवार हैं। जो भक्त इस सोमवार का व्रत रखते हुए शिव की विधि-विधान से पूजा और जलाभिषेक करते हैं तो उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। आज इस कड़ी में हम आपको सावन के सोमवार को किए जाने वाले उन उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो शिव का आशीर्वाद दिलाते हुए जीवन में सकारात्मकता लाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

सफेद रंग की मीठी वस्‍तु चढ़ाएं

सावन के पहले सोमवार को विशेष फल प्राप्‍त प्राप्ति के ल‍िए सुबह-सवेरे स्‍नान करके भोलेनाथ के मंदिर जाएं। इसके बाद भगवान शिव, माता पार्वती और नंदी बाबा पर गंगाजल अर्पित करें। इसके बाद शिवलिंग पर चंदन, बेलपत्र, धतूरा और अक्षत अर्पित करें फ‍िर भोलेनाथ को सफेद रंग की मीठी वस्‍तु मसलन मिश्री या बर्फी चढ़ाएं।

astrology tips,astrology tips in hindi,monday remedies,sawan remedies,sawan 2022

दूध में चंदन मिलाकर अभिषेक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, संतान की प्राप्ति के लिए सावन के सोमवार पर दूध में चंदन मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही यदि स्वयं की प्रगति चाहते हैं, तो शिवलिंग के आगे बैठकर ऊं नम: शिवाय का जप करें।

गंगा जल और कच्चे दूध का अभिषेक

इस दिन श्रद्धाुलु व्रत रखें और सुबह स्नान करके शिव को गंगा जल और कच्चा दूध मिला जल अर्पित करें। इसमें चावल के कुछ दाने या चीनी के दाने भी डालकर शिव को चढ़ाएं। जो लड़कियां अच्छा वर चाहती हैं, उन्हें ये उपाय करना चाहिए।

रुद्राक्ष की माला से करें मंत्र का जाप

सोमवार के दिन पूजा के दौरान 'ऊं सो सोमाय नम:' का जाप करें। भगवान शिव के इस मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करें। सावन के पहले सोमवार के दिन विधि पूर्वक पूजा की जाए तो वंश वृद्धि, संतान की प्राप्ति के साथ ही तमाम मनोकामना पूर्ण होती है।

बेल पत्र पर मंत्र

बेल पत्र पर चंदन से ऊ नम: शिवाय लिखकर, इसे महादेव को अर्पित करें। इससे कोई भी कार्य सिद्ध हो सकता है। इसके अलावा आक का फूल महादेव को अति प्रिय है। यदि इसकी माला बनाकर महादेव को अर्पित की जाए तो वे अत्यंत प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा यदि बीमारियां पीछा नहीं छोड़तीं तो सावन माह में दूध और जल मिलाकर उसमें थोड़े काले तिल डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,monday remedies,sawan remedies,sawan 2022

शिव मंत्र का जाप

सावन के पहले सोमवार के द‍िन उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके भगवान शिव की पूजा करें। इससे वह अत्‍यंत प्रसन्‍न होते हैं। मान्‍यता है क‍ि यद‍ि कोई श्रद्धालु न‍ियमित रूप से सावन के प्रत्‍येक सोमवार को उत्‍तर द‍िशा की ओर मुंह करके श‍िव मंत्र ‘ऊं नम: शिवाय’ का श्रद्धानुसार 11, 21, 51 या 108 बार जप करता है तो श‍िवजी शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

गन्ने के रस से करें अभिषेक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आप अर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो पूरे सावन भर गन्ने के रस से भगवान का अभिषेक करें। इससे आपकी समस्याएं दूर होंगी। साथ ही सावन माह में यदि प्रदोष काल में स्नान कर भोलेनाथ की पूजा करते हैं तो सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।

आटे से बने प्रसाद का भोग लगाएं

सावन के पहले सोमवार को शिवजी को घी, शक्‍कर और गेहूं के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाएं। इसके बाद यह प्रसाद जितना हो सके उतना लोगों में बांट दें। इसके अलावा महामृत्‍युजंय मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्‍त होती है। इसके अलावा भगवान शंकर पर गाय का कच्‍चा दूध चढ़ाएं। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से श्रद्धालुओं पर हमेशा ही भगवान शंकर की कृपा बनी रहती है।

काला तिल डालकर स्नान

इसके अलावा सावन के पहले सोमवार के दिन पानी में काला तिल डालकर स्नान करें। फिर शिवलिंग की सफेद चंदन, सफेद फूल, पंचामृत, चावल, सुपारी, बेलपत्र आदि से पूजा करें। इससे आपकी मनोकामना पूरी होगी। इसके अलावा घर के ही पूजा स्‍थल में भोलेनाथ को तिल और जौ अर्पित करें। मान्यता है क‍ि ऐसा करने से भगवान श‍िव अत्‍यंत प्रसन्‍न होते हैं और जातक के सभी पापों का नाश कर देते हैं। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?