न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महालक्ष्मी व्रत 2025: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए 16 दिनों का पावन अवसर

हिंदू धर्म में महालक्ष्मी व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। यह व्रत हर वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से प्रारंभ होता है और आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को संपन्न होता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 30 Aug 2025 11:16:39

महालक्ष्मी व्रत 2025: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए 16 दिनों का पावन अवसर

हिंदू धर्म में महालक्ष्मी व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। यह व्रत हर वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से प्रारंभ होता है और आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को संपन्न होता है। इस बार महालक्ष्मी व्रत 31 अगस्त 2025 से प्रारंभ होकर 14 सितंबर 2025 तक चलेंगे। इन 16 दिनों के दौरान भक्तगण मां महालक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और देवी को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और परिवार पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

16 दिनों तक चलता है व्रत

महालक्ष्मी व्रत पूरे 16 दिनों तक निरंतर किया जाता है। इस दौरान व्रती अन्न का सेवन नहीं करता और केवल सात्विक भोजन ग्रहण करता है। नमक और खट्टे पदार्थों का सेवन इस अवधि में वर्जित माना गया है। व्रत रखने वाली महिलाओं को प्रदोष काल में मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करनी चाहिए। इस व्रत के उद्यापन के साथ 16वें दिन यह संकल्प पूर्ण होता है।

सोलह का विशेष महत्व

महालक्ष्मी व्रत में ‘सोलह’ संख्या का विशेष महत्व है। इसमें 16 दीपक जलाए जाते हैं, 16 बार तर्पण किया जाता है, 16 शृंगार चढ़ाए जाते हैं, 16 दूर्वा का उपयोग होता है और 16 डुबकी लगाने का विधान है। इसके अलावा व्रती 16 दिनों तक मां लक्ष्मी की पूजा करता है और सोलह बोल की कथा का पाठ करता है। यह प्रतीकात्मक संख्या देवी के पूर्ण स्वरूप का प्रतीक मानी जाती है।

प्रदोष काल की पूजा का महत्व

महालक्ष्मी व्रत के दौरान प्रदोष काल में मां लक्ष्मी की पूजा विशेष रूप से फलदायी मानी जाती है। इस समय दीपक जलाकर देवी को लाल वस्त्र, पुष्प और श्रृंगार अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से देवी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और धन-धान्य की कमी नहीं रहती।

पूजन सामग्री और विधि

इस व्रत की पूजा में कलश, दीपक, घी, कपूर, रोली, कुमकुम, हल्दी की गांठ, पान, सुपारी, नारियल, पंचामृत, फल-फूल, खीर और 16 श्रृंगार की सामग्री का उपयोग किया जाता है। पूजा में कलश स्थापना, दीपदान, मंत्रोच्चार और महालक्ष्मी स्तोत्र का पाठ अनिवार्य माना गया है।

घर की शांति और समृद्धि का प्रतीक

माना जाता है कि जिस घर की महिलाएं यह व्रत करती हैं, वहां कभी दरिद्रता नहीं आती और परिवार में सदैव शांति बनी रहती है। महालक्ष्मी व्रत न केवल आर्थिक समृद्धि दिलाने वाला है बल्कि यह पारिवारिक सुख और वैभव की प्राप्ति का भी मार्ग माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन