न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Kharmas 2024: राशि अनुसार करें दान, सूर्य देव की उपासना से मिलेगा कई गुना अधिक फल

खरमास की शुरुआत 15 दिसंबर से होगी, जो मकर संक्रांति के दिन समाप्त होगी। हिंदू धर्म में इस अवधि को मांगलिक और शुभ कार्यों के लिए निषेध माना जाता है। इस दौरान शादी-विवाह जैसे आयोजन नहीं किए जाते।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 12 Dec 2024 11:11:26

Kharmas 2024: राशि अनुसार करें दान, सूर्य देव की उपासना से मिलेगा कई गुना अधिक फल

खरमास की शुरुआत 15 दिसंबर से होगी, जो मकर संक्रांति के दिन समाप्त होगी। हिंदू धर्म में इस अवधि को मांगलिक और शुभ कार्यों के लिए निषेध माना जाता है। इस दौरान शादी-विवाह जैसे आयोजन नहीं किए जाते। ऐसा कहा जाता है कि शुभ कार्यों के लिए सूर्य देव का तेजस्वी होना आवश्यक है, लेकिन खरमास में सूर्य का तेज कम हो जाता है, जिससे उनका प्रभाव पृथ्वी पर भी कम पड़ता है। खरमास तब लगता है जब सूर्य देव धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं। यह समय वर्ष में दो बार आता है और एक माह तक रहता है। इस दौरान सूर्य देव की पूजा और विशेष कार्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। खरमास के दौरान सूर्य देव की उपासना से सुख, समृद्धि और सौभाग्य मिलता है। इस समय सूर्य देव के विशेष मंत्रों का जाप करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति को मजबूत किया जा सकता है। इसके साथ ही, व्यापार और करियर में उन्नति के योग बनते हैं।

तो आइए जानते हैं कि खरमास में सूर्य देव के किन मंत्रों का जाप करना चाहिए

ऊँ आकृष्णेनेति मंत्रस्य हिरण्यस्तूपऋषि, त्रिष्टुप छनद:
सविता देवता, श्री सूर्य प्रीत्यर्थ जपे विनियोग:।

ऊँ आ कृष्णेन राजसा वत्र्तमानों निवेशयन्नमृतं मत्र्य च।
हिरण्ययेन सविता रथेना देवो याति भुवनानि पश्यन्।

ऊँ आदित्याय विदमहे प्रभाकराय धीमहितन्न: सूर्य प्रचोदयात्।

ऊँ सप्ततुरंगाय विद्महे सहस्त्रकिरणाय धीमहि तन्नो रवि: प्रचोदयात्।

'ऊँ एहि सूर्य! सहस्त्रांशो तेजोराशि जगत्पते।
करूणाकर में देव गृहाणाध्र्य नमोस्तु ते।

सूर्य देव के शक्तिशाली मंत्र

ॐ सूर्याय नमः।
ॐ आदित्याय नमः।
ॐ रवेय नमः।
ॐ मित्राय नमः।
ॐ उषाकराय नमः।
ॐ भानवे नमः।
ॐ दिनमणाय नमः।
ॐ मार्तंडाय नमः।
ॐ पूषणे नमः।

खरमास में राशि अनुसार दान करें

मेष राशि : लाल रंग की वस्तुएं दान करें, जैसे लाल कपड़े, फल आदि। इससे पति-पत्नी के संबंध मजबूत होंगे।
वृषभ राशि : धन का दान करें। इससे आर्थिक परेशानियां दूर होंगी और समृद्धि बढ़ेगी।
मिथुन राशि : साबुत मूंग, हरी सब्जियां, हरी चूड़ियां, और कच्चे पपीते का दान करें। इससे भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होगी।
कर्क राशि : सफेद वस्त्र, गोभी, दही, पनीर और चावल का दान करें। इससे चंद्र दोष से छुटकारा मिलेगा।
सिंह राशि : गुड़, चिक्की, शहद, मूंगफली और राजमा का दान करें। इससे व्यापार में सफलता प्राप्त होगी।
कन्या राशि : हरी पत्तेदार सब्जियां और हरे फल दान करें। इससे रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
तुला राशि : बताशे, मक्खन, मशरूम और शलजम का दान करें। इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि : लाल वस्त्र, अनार और शकरकंद का दान करें। इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी।
धनु राशि : नींबू, केले, पपीता, चने की दाल और बेसन का दान करें। इससे भगवान श्रीहरि प्रसन्न होंगे।
मकर राशि : काले तिल का दान करें। इससे शनि दोष दूर होगा और शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
कुंभ राशि : मंदिर में झाड़ू और गरीबों को धन का दान करें। इससे मां लक्ष्मी का घर में आगमन होगा।
मीन राशि : मकई, पीली शिमला मिर्च और कद्दू का दान करें। इससे जीवन में शांति और समृद्धि आएगी।

(Disclaimer: यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित है। इसे किसी वैज्ञानिक दृष्टिकोण से प्रमाणित नहीं किया जा सकता है। कृपया इसे केवल सामान्य जानकारी के तौर पर लें।)

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अलीगंज अग्निकांड के बाद प्रशासन का कड़ा रुख, एलडीए बोला- खुद ध्वस्त करें बिल्डिंग, नहीं तो हम गिराएंगे
अलीगंज अग्निकांड के बाद प्रशासन का कड़ा रुख, एलडीए बोला- खुद ध्वस्त करें बिल्डिंग, नहीं तो हम गिराएंगे
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बिहार: 'मेरा बेटा बहुत अच्छा इंसान था, जिम्मेदार DSP को मिले फांसी', भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में मां का फूटा गुस्सा
बिहार: 'मेरा बेटा बहुत अच्छा इंसान था, जिम्मेदार DSP को मिले फांसी', भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में मां का फूटा गुस्सा
लखनऊ अग्निकांड का दर्द: कानपुर के दो जिगरी दोस्तों की मौत, एक का परिवार कर रहा था इंतजार, दूसरे की मां को नहीं दी गई मौत की खबर
लखनऊ अग्निकांड का दर्द: कानपुर के दो जिगरी दोस्तों की मौत, एक का परिवार कर रहा था इंतजार, दूसरे की मां को नहीं दी गई मौत की खबर
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', 4 दिनों में 85 करोड़ की कमाई, जल्द छू सकती है 100 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', 4 दिनों में 85 करोड़ की कमाई, जल्द छू सकती है 100 करोड़ का आंकड़ा
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
लॉन्च से पहले Nothing Phone 4b की पूरी डिटेल लीक, फीचर्स के साथ कीमत का भी खुलासा
लॉन्च से पहले Nothing Phone 4b की पूरी डिटेल लीक, फीचर्स के साथ कीमत का भी खुलासा
नदिया में टीएमसी से जुड़ी महिला नेता के पैतृक घर पर पुलिस का छापा, 3 किलो सोने के आभूषण बरामद; जांच तेज
नदिया में टीएमसी से जुड़ी महिला नेता के पैतृक घर पर पुलिस का छापा, 3 किलो सोने के आभूषण बरामद; जांच तेज
लखनऊ हादसे पर छलका सोनू सूद का दर्द, कहा- 'ऐसी त्रासदी दोबारा कभी न हो'
लखनऊ हादसे पर छलका सोनू सूद का दर्द, कहा- 'ऐसी त्रासदी दोबारा कभी न हो'