न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Holi 2022 : होली के दिन ज्यादा किए जाते हैं तांत्रिक टोने-टोटके, बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

टोने-टोटके और बुरी नजर के बुरे प्रभावों की चपेट में ना आ जाए, इसके लिए आपको कुछ बातों क ध्यान रखने की जरूरत हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 Mar 2022 7:59:03

Holi 2022 : होली के दिन ज्यादा किए जाते हैं तांत्रिक टोने-टोटके, बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

आज 17 मार्च, गुरुवार को देशभर में होलिका दहन के साथ होली का त्यौहार मनाया जाना हैं जिसके अगले दिन धुलंडी पर रंगों से होली खेली जानी हैं। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यूं तो होली सबसे बड़े त्योहारों में से एक हैं लेकिन यह दिन तांत्रिक क्रियाओं के लिए भी जाना जाता हैं जहां इस रात टोने-टोटके किए जाते हैं। आप इन टोने-टोटके और बुरी नजर के बुरे प्रभावों की चपेट में ना आ जाए, इसके लिए आपको कुछ बातों क ध्यान रखने की जरूरत हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

- होली की भस्म का टीका लगाने से नजर दोष तथा प्रेतबाधा से मुक्ति मिलती है। घर में होली की भस्म चांदी की डिब्बी में रखने से कई बाधाएं स्वत: ही दूर हो जाती हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,holi 2022,holi totke

- मान्यता है कि टोने-टोटके के लिए सफेद खाद्य पदार्थों का उपयोग किया जाता है। इसलिए होलिका दहन वाले दिन सफेद खाद्य पदार्थों का सेवन करते वक्त सावधानी बरतें।

- प्रात:काल उठते ही किसी अन्य व्यक्ति द्वारा दी गई कोई वस्तु नहीं खानी चाहिए। जो व्यक्ति आपसे मन ही मन विद्वेष भाव रखता हो, उसके द्वारा दी गई वस्तु को नहीं रखना चाहिए और उसके द्वारा दी गई किसी वस्तु का सेवन करने से भी बचना चाहिए।

- कहा जाता है की टोटके और उतार का प्रयोग सिर पर जल्दी होता है, इसलिए सिर को टोपी या फिर किसी कपड़े से अच्छी तरह से ढककर रखें। ऐसा करने से सिर पर चावल आदि तांत्रिक वस्तुएं फेंकने के प्रयोगों से रक्षा होती है।

- यदि व्यक्ति आपका पहना हुआ वस्त्र, रूमाल आदि मांगे अथवा अन्य किसी युक्ति से ले जाना चाहे, तो उसे ऐसा करने से रोकना चाहिए। दरअसल, अनेक तांत्रिक प्रयोगों में पहने हुए वस्त्र, रुमाल आदि की आवश्यकता होती है तथा उनका प्रयोग होने पर संबंधित व्यक्ति प्रभावित हो जाता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,holi 2022,holi totke

- होली वाले दिन काले कपड़े में काले तिल बांधकर अपनी जेब में रखें। रात को जलती होली में उन्हें डाल दें। यदि कोई टोटका पहले से ही होगा तो वह खत्म हो जाएगा और वह आपको किसी तरह से प्रभावित नहीं कर पाएगा।

- होली पर किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन न करें क्योंकि तंत्र मंत्र सबसे अधिक शराब या फिर किसी नशीले पदार्थ पर ही किया जाता है। ऐसे में आप नशीले पदार्थ का सेवन करने से टोटके का शिकार हो सकते हैं।

- इसके अलावा आप होली के दिन बालाजी और काल भैरव की आराधना कर सकते हैं। बालाजी और कालभैरव को तंत्र का देवता कहा जाता है इन देवताओं की आराधना करना अच्छा रहेगा।

- कार्य में बाधाएं आने पर आटे का चौमुखा दीपक को सरसों के तेल से भरकर, उसमें काले तिल के कुछ दाने डालकर, एक बताशा, सिन्दूर और एक तांबे का सिक्का डालें। होली की अग्नि से जलाकर घर लाकर पीड़ित व्यक्ति के ऊपर से उतारकर किसी सुनसान चौराहे पर रखकर बगैर पीछे मुड़ें वापस आ जाएं तथा हाथ-पैर धोकर घर में प्रवेश करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?