न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विशेष फलदायी सिद्ध हो सकते हैं गंगा दशहरा पर किए गए ये उपाय, जानें और उठाए फायदा

आज इस कड़ी में हम आपको गंगा दशहरा पर किए जाने वाले कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिसमें बिना गंगा स्नान के भी विशेष आशीर्वाद पाया जा सकता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 20 Jun 2021 10:02:49

विशेष फलदायी सिद्ध हो सकते हैं गंगा दशहरा पर किए गए ये उपाय, जानें और उठाए फायदा

आज रविवार को ज्येष्ठ शुक्ल दशमी हैं जिसे गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता हैं और आज के दिन गंगा स्नान कर पुण्य की प्राप्ति की जाती हैं। हर साल इस तिथि पर गंगा दशहरा में मां गंगा का पूजन किया जाता हैं। लेकिन इस बार देवताओं के गुरु वक्री होने जा रहे हैं जिसकी वजह से आज के दिन किए गए उपाय विशेष फलदायी सिद्ध होते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको गंगा दशहरा पर किए जाने वाले कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिसमें बिना गंगा स्नान के भी विशेष आशीर्वाद पाया जा सकता है। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

गंगाजल का उपाय

इस दिन गंगा में स्‍नान करने का विशेष महत्‍व बताया गया है। यदि आप गंगा में स्‍नान करने नहीं जा सकते हैं तो घर पर ही स्‍नान के जल में गंगाजल डालकर स्‍नान करें और उसके बाद पूरे घर में गंगाजल छिड़ककर पवित्र करें। उसके बाद शिवमंदिर में जाकर गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से आपके ऊपर से सभी अशुभ प्रभाव दूर होंगे और आपके घर में धन वैभव में वृद्धि होगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,ganga dussehra

नारियल का उपाय

अगर आपके ऊपर कर्ज चढ़ा है और उसे किसी भी प्रकार से उतार नहीं पा रहे हैं तो गंगा दशहरा पर यह उपाय आपको कर्ज से मुक्ति दिलवा सकता है। इसके लिए आप अपनी लंबाई के बराबर काला धागा लें और इसे एक नारियल पर लपेट लें। फिर इस नारियल को पूजा में रखें और शाम को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें व पीछे मुड़कर न देखें। ऐसा करते वक्‍त भगवान से कर्ज से मुक्ति के लिए प्रार्थना करें।

धन की तंगी दूर करने के लिए उपाय

गंगादशहरा के दिन आपको अनार का पेड़ लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में धन की तंगी समाप्‍त होती है और मां लक्ष्‍मी की कृपा प्राप्‍त होती है। ध्‍यान रखें कि अनार का पेड़ भूलकर भी घर के अंदर न लगाएं। ऐसा करने से आपको फायदे की बजाए नुकसान हो सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,ganga dussehra

ऐसे करें मटके का दान

अगर आपको नौकरी और बिजनस में तमाम कोशिशों के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पा रही है और आप अपने काम से संतुष्‍ट नहीं हैं तो आपको गंगा दशहरा में मटके का दान करना चाहिए। इसके लिए मिट्टी का एक मटका लें और उसमें गले तक पानी भर लें और उसके बाद उसमें गंगाजल की कुछ बूंदें भी डाल दें और पानी में थोड़ी सी शक्‍कर डाल दें। अब इस मटके पर ढक्‍कन लगाकर किसी जरूरतमंद को दान कर दें। ऐसा करने से आपको अपने काम में सफलता और संतुष्टि दोनों प्राप्‍त होंगी। आपके घर में पैसा आने लगेगा।

बिजनस को बुरी नजर से बचाने के लिए

अगर आप चाहते हैं कि आपके अच्‍छे खासे फलते-फूलते बिजनस को किसी की बुरी नजर न लगे तो आपको गंगा दशहरा पर यह उपाय करना चाहिए। आज के दिन आपको एक सफेद कोरा कागज लेकर उस लाल पेन से गंगा स्‍त्रोत लिखना चाहिए। अब इस कागज को अच्‍छे से फोल्‍ड करके पीपल के पेड़ के पास मिट्टी में गाढ़ देना चाहिए। यह उपाय आपके कामधंधे से सभी प्रकार के अशुभ प्रभावों को दूर करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?