न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महालक्ष्मी की कृपा दिलाएंगे शुक्रवार को किए गए ये उपाय, धन वर्षा के साथ आएगी खुशियां

आज इस कड़ी में हम आपको शुक्रवार के दिन किए जाने वाले कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनसे मां लक्ष्मी की कृपा तो बरसती ही है, लेकिन इसी के साथ ही शुक्र गृह की स्थिति अच्छी हो जाती है और शुभता का संचार होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 Jul 2022 7:08:52

महालक्ष्मी की कृपा दिलाएंगे शुक्रवार को किए गए ये उपाय, धन वर्षा के साथ आएगी खुशियां

हिंदू धर्म के अनुसार सप्ताह का हर दिन किसी ना किसी देवी-देवता को समर्पित हैं। आज शुक्रवार का दिन हैं जो कि महालक्ष्मी की पूजा के लिए खास माना जाता है। आज के दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की आराधना करने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। मां महालक्ष्मी के आशीर्वाद से आपका जीवन संवर सकता हैं और जीवन में आ रही बाधाओं से निजात मिलती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको शुक्रवार के दिन किए जाने वाले कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनसे मां लक्ष्मी की कृपा तो बरसती ही है, लेकिन इसी के साथ ही शुक्र गृह की स्थिति अच्छी हो जाती है और शुभता का संचार होता हैं। आइए जानते हैं शुक्रवार को किए जाने वाले इन उपायों के बारे मे...

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए

इसके लिए सबसे पहले मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें और उसके बाद लक्ष्मी स्त्रोत, श्री सूक्त या फिर कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। धन संचय करने के लिए मां लक्ष्मी के इन चमत्कारिक पाठ करने से अच्छा लाभ प्राप्त होता है। धन के अभाव को दूर करने के लिए यह सबसे शक्तिशाली उपाय माना गया है। साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में वैभव की प्राप्ति होती है।

काम में सफलता के लिए

अगर आप किसी महत्वपूर्ण डील के लिए आज कहीं बाहर जा रहे हैं और आप उसमें अपनी सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं तो उसके लिए आज आपको घर से बाहर जाते समय पहले लक्ष्मी मां को प्रणाम करना चाहिए, उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। उसके बाद थोड़ा-सा दही-चीनी खाकर, पानी पीकर घर के बाहर जाना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,maa laxmi,friday remedies

स्वास्थ्य अच्छा बनाये रखने के लिए

इसके लिए आज आपको देवी लक्ष्मी के मन्दिर में शंख चढ़ाना चाहिए। साथ ही देवी मां को घी और मखाने का भोग लगाना चाहिए और उनके आगे हाथ जोड़कर अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

सौभाग्य में बढ़ोतरी के लिए

इसके लिए आज एक रुपये का सिक्का लें और उसे अपने मन्दिर में मां लक्ष्मी के आगे रख दें । अब सबसे पहले मां लक्ष्मी की उचित प्रकार से पूजा-अर्चना करें। फिर उस सिक्के की भी उसी प्रकार से पूजा करें और आज पूरे दिन उसे मन्दिर में ही रखा रहने दें। अगले दिन उस सिक्के को उठाकर एक लाल कपड़े में बांधकर अपने पास रख लें।

सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए

इसके लिए मां लक्ष्मी की पूजा में माता को कमल या गुलाब के फूल अर्पित करें। मां लक्ष्मी को ये फूल अति प्रिय हैं और मां लक्ष्मी स्वयं कमल के फूल पर विराजमान रहती हैं। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करते समय अपने हाथ में कमल या गुलाब का फूल रखें और उनको माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित कर दें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और तरक्की के योग बनते हैं।

धन-सम्पदा में बढ़ोतरी के लिए

इसके लिए आज एक छोटा-सा मिट्टी का कलश लें और उसे चावल से भर दें। चावल के ऊपर एक रूपये का सिक्का और एक हल्दी की गांठ रखें। अब उस पर ढक्कन लगाकर, मां लक्ष्मी का आशीर्वाद लेकर उसे किसी मन्दिर के पुजारी को दान कर दें।

astrology tips,astrology tips in hindi,maa laxmi,friday remedies

जीवन में सुख पाने के लिए

इसके लिए आज बाजार से मां लक्ष्मी की कमल के फूल पर बैठी हुई एक तस्वीर लाएं और अपने मन्दिर में स्थापित करें। इसके बाद देवी मां को सबसे पहले पुष्प अर्पित करें। फिर धूप-दीप आदि से उनकी पूजा करें।

बिजनेस में आर्थिक लाभ के लिए

अपने बिजनेस को बहुत आगे तक ले जाना चाहते हैं तो आज आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर, आसन पर बैठकर मां लक्ष्मी के मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- "ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः" आज के दिन आपको इस मंत्र का कम से कम 11 बार जाप करना चाहिए।

माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए

इसके लिए आप शुक्रवार का व्रत कर सकते हैं। साथ ही खीर बनाकर मां लक्ष्मी का भोग लगाएं और फिर 6 साल से नीचे की लड़कियों को खीर प्रसाद के रूप में वितरण कर दें। इसके बाद आप उनको फल का भी दान कर सकते हैं। यह उपाय आप लगातार 21 शुक्रवार तक कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और कर्ज से भी मुक्ति मिलती है।

जीवनसाथी की तरक्की के लिए

अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवनसाथी की खूब तरक्की हो, उनकी सैलरी में बढ़ोतरी हो जाये, तो इसके लिए आज के दिन आपको स्नान आदि के बाद देवी लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है-“श्रीं ह्रीं श्रीं’ आज के दिन आपको इस मंत्र का कम से कम एक माला, यानि 108 बार जाप करना चाहिए।

घर में अपार धन-संपदा के लिए

इसके लिए आज आपको स्नान आदि के बाद एक कटोरी में थोड़ी-सी हल्दी लेनी चाहिए और उसे पानी की सहायता से घोलना चाहिए। अब इस हल्दी से अपने घर के बाहर मेन गेट के दोनों तरफ पहले जमीन पर छोटे-छोटे पैर के चिन्ह बनाएं। फिर गेट के दोनों तरफ दीवार पर एक-एक स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं और देवी लक्ष्मी का ध्यान करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?