न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जून के अंत में मंगल-शुक्र का महा मेल, नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों को मिलेगा डबल फायदा

जून के आख़िर में शुक्र और मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से बन रहा है दुर्लभ संयोग। इस ग्रह गोचर का असर मेष, सिंह और मकर राशि वालों को मिलेगा खास लाभ। जानें कैसे बढ़ेगी आपकी तरक्की और किस्मत।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Jun 2025 2:42:08

जून के अंत में मंगल-शुक्र का महा मेल, नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों को मिलेगा डबल फायदा

जून के आख़िरी हफ्ते में खगोलीय घटनाएं बेहद खास रहने वाली हैं। एक तरफ जहां शुक्र राशि परिवर्तन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मंगल का प्रवेश शुक्र के ही नक्षत्र में होने जा रहा है, जिससे एक अनोखा संयोग बन रहा है। ग्रहों के सेनापति मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन न केवल ज्योतिषीय दृष्टि से अहम होगा, बल्कि इसका प्रभाव कई राशियों के जीवन में स्पष्ट रूप से नजर आएगा।

दरअसल, 28 जून की रात शुक्र वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जो कि स्थिरता और भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर संकेत करता है। वहीं 30 जून 2025 को मंगल, जो साहस और ऊर्जा के प्रतीक माने जाते हैं, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का स्वामी स्वयं शुक्र हैं, इसलिए यह संयोग और भी शक्तिशाली बन जाता है। आपको यह भी जानना चाहिए कि मंगल मकर राशि में उच्च के और कर्क में नीच के माने जाते हैं। इस बदलाव से कई राशियों को दोहरा लाभ मिलने की प्रबल संभावना बन रही है।

अब आइए जानते हैं कि किन राशियों पर पड़ेगा इस विशेष ग्रह संयोग का खास असर—

मेष राशि:

आपके लिए मंगल का शुक्र के नक्षत्र में गोचर बेहद फायदेमंद रहेगा। इस दौरान आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे और किसी भी चुनौती से न डरने का आत्मविश्वास आपके भीतर दिखाई देगा। जो लोग लंबे समय से आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे थे, उनकी यह दिक्कत अब दूर होती नजर आ सकती है।

सिंह राशि:

इस राशि के जातकों के लिए यह समय करियर में प्रगति का संकेत दे रहा है। नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी, वहीं जो बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें नए अवसर हाथ लग सकते हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी और आर्थिक रूप से आप सशक्त बनेंगे।

मकर राशि:

आपके लिए यह नक्षत्र परिवर्तन अत्यंत शुभ संकेत लेकर आया है। लंबे समय से रुके हुए शुभ कार्यों में अब गति आ सकती है। यात्राओं के योग बन रहे हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। आपकी मेहनत अब रंग लाएगी और उसी के अनुरूप तरक्की के दरवाजे खुलेंगे।

इस तरह जून के अंत में शुक्र और मंगल की युति एक नया उत्साह और अवसरों का द्वार खोल सकती है। इसलिए यदि आप इन तीन राशियों में से किसी एक के जातक हैं, तो यह समय आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और पंचांग आधारित जानकारी पर आधारित है। किसी विशेष निर्णय या अनुष्ठान से पहले योग्य पंडित या ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?