Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दीवाली की रात मां लक्ष्मी ऐसे घर में निवास करती हैं, जानिए प्रेमानंद महाराज के अनुसार क्या करें

दिवाली 2025 पर जानें किस तरह के घर में आती हैं मां लक्ष्मी। प्रेमानंद महाराज के अनुसार उत्साह, कर्म, दया और प्रेम वाले घर में लक्ष्मी का वास होता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Oct 2025 10:40:57

दीवाली की रात मां लक्ष्मी ऐसे घर में निवास करती हैं, जानिए प्रेमानंद महाराज के अनुसार क्या करें

आज, 20 अक्टूबर को पूरे देश में दिवाली का पावन त्योहार मनाया जा रहा है। कार्तिक महीने की अमावस्या को हर साल यह पर्व मनाया जाता है और इसे हिंदू धर्म में विशेष महत्व प्राप्त है। मान्यता है कि दिवाली की पूजा विधिपूर्वक और मन से की जाए तो मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती। लोग दीवाली की रात कई तरह के उपाय भी करते हैं ताकि धन की देवी का आगमन घर में हो। इसी संदर्भ में वृंदावन के विख्यात संत प्रेमानंद महाराज ने हाल ही में अपने प्रवचन में बताया कि मां लक्ष्मी किस तरह के घर में निवास करती हैं।

ऐसे घरों में निवास करती हैं मां लक्ष्मी

प्रेमानंद महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि मां लक्ष्मी केवल सोने, चांदी या धन की देवी नहीं हैं। वह सकारात्मक ऊर्जा, उत्साह और कर्मशीलता की प्रतीक हैं। मां लक्ष्मी उस घर में आती हैं जहां काम में लगन और समर्पण होता है। जो व्यक्ति अपने हर कार्य को निष्ठा और मनोयोग से करता है, उसकी जीवन यात्रा में दरिद्रता का कोई स्थान नहीं रहता। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी कार्य करना है तो उसे तुरंत शुरू कर देना चाहिए क्योंकि “आज” और “अभी” से बेहतर समय कभी नहीं होता। आलस्य और नकारात्मक सोच माता लक्ष्मी के आगमन में बाधक बनती हैं।

महाराज ने आगे बताया कि जो लोग मन, वचन और कर्म से अपने कार्य में जुटे रहते हैं, उनके घरों में मां लक्ष्मी स्थायी रूप से निवास करती हैं।
उत्साह, दया और प्रेम का होना जरूरी

प्रेमानंद महाराज ने यह भी कहा कि जो व्यक्ति उत्साही और कर्मठ होता है, उसमें असाधारण शक्तियां उत्पन्न होती हैं, जिसकी मदद से वह कठिन से कठिन कार्य भी सहजता से पूरा कर लेता है। लेकिन केवल उत्साह ही पर्याप्त नहीं है। जो व्यक्ति दूसरों की सहायता स्वीकार करता है और कृतज्ञता का भाव रखता है, वही असली मायने में लक्ष्मी का पुत्र कहलाता है।

साथ ही, महाराज ने जोर दिया कि व्यक्ति के हृदय में सभी के लिए प्रेम होना चाहिए। स्वभाव से शुद्ध, निष्ठावान और दयालु व्यक्ति के घर में मां लक्ष्मी स्वयं आकर निवास करती हैं। इस दिवाली, इन गुणों को अपनाकर आप भी अपने घर में मां लक्ष्मी का वास सुनिश्चित कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology