न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छठ महापर्व का दूसरा दिन आज: खरना पूजा के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

छठ महापर्व का दूसरा दिन आज है, रविवार को होगा खरना पूजा और 36 घंटे का निर्जला व्रत। जानें खरना प्रसाद, पूजा विधि और व्रत का महत्व। व्रतियों ने गंगा सहित प्रमुख नदियों में स्नान कर सूर्य देव की पूजा की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 26 Oct 2025 9:38:05

छठ महापर्व का दूसरा दिन आज: खरना पूजा के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

लोक आस्था और परंपरा का प्रतीक छठ महापर्व शनिवार को नहाय-खाय के साथ धूमधाम से शुरू हो गया। व्रतियों ने पहले दिन गंगा समेत अन्य प्रमुख नदियों में स्नान कर भगवान सूर्य की पूजा की। स्नान के बाद व्रतियों ने कद्दू, अरवा चावल, चना दाल और आंवले की चटनी जैसे पारंपरिक प्रसाद ग्रहण किए और चार दिवसीय व्रत का संकल्प लिया।

खरना पूजा का महत्व और तैयारी

रविवार को छठ पर्व का दूसरा दिन यानी खरना है। इस दिन व्रती मिट्टी के चूल्हे और आम की लकड़ी से जलावन करके अरवा चावल और गुड़ से बनी खीर, रोटी आदि का प्रसाद तैयार करेंगे। ज्योतिषाचार्य पीके युग के अनुसार, खरना प्रसाद सूर्यास्त के बाद ग्रहण करना शुभ माना गया है। बिहार में सूर्यास्त का समय शाम 5:11 बजे के बाद है। खरना प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत प्रारंभ करेंगे।

खरना व्रत का महत्व

छठ पर्व में खरना का दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन से कड़े नियमों वाला निर्जला उपवास शुरू होता है। व्रती पूरे दिन अपने मन, विचार और शरीर को पवित्र रखने का संकल्प लेते हैं। शाम को पूजा और प्रसाद ग्रहण करने के बाद यह उपवास आरंभ होता है। प्रसाद को परिवार और पड़ोसियों में बांटना भी शुभ माना जाता है।

खरना का प्रसाद

खरना के दिन मुख्य रूप से गुड़ की खीर बनाई जाती है, जो दूध, चावल और गुड़ के मिश्रण से बनती है। इसके साथ गेहूं के आटे की रोटी या पूरी और केला भी प्रसाद में शामिल किया जाता है। प्रसाद पहले सूर्य देव और छठी मैया को अर्पित किया जाता है, उसके बाद ही व्रती इसे ग्रहण करते हैं। यहीं से निर्जला व्रत की शुरुआत होती है।

खरना पूजा की विधि

- प्रातः स्नान कर निर्जला व्रत का संकल्प लें।

- पूजा स्थल और घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

- सूर्यास्त के समय प्रसाद तैयार करें।

- सूर्य देव और छठी मैया की विधि-विधान अनुसार पूजा करें।

- पहले सूर्य देव को भोग अर्पित करें, फिर छठी माता को। उसके बाद ही प्रसाद ग्रहण करें।

छठ महापर्व का यह दूसरा दिन व्रतियों के लिए श्रद्धा, संयम और समर्पण का प्रतीक है, जो पारिवारिक और सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन