न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

4 फरवरी से गुरु होंगे मार्गी, इन 3 राशियों की चमकने वाली है किस्मत

बसंत पंचमी के बाद 4 फरवरी को गुरु ग्रह वक्री गति छोड़कर मार्गी हो जाएंगे। यह परिवर्तन दोपहर 3 बजकर 9 मिनट पर होगा।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 01 Feb 2025 9:45:07

4 फरवरी से गुरु होंगे मार्गी, इन 3 राशियों की चमकने वाली है किस्मत

बसंत पंचमी के बाद 4 फरवरी को गुरु ग्रह वक्री गति छोड़कर मार्गी हो जाएंगे। यह परिवर्तन दोपहर 3 बजकर 9 मिनट पर होगा। ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को धन, वैभव, भाग्य और समृद्धि का कारक माना जाता है। ऐसे में गुरु का मार्गी होना कई राशियों के लिए शुभ साबित होगा।

हालांकि, इस परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन तीन विशेष राशियों के लिए यह समय भाग्योदय लेकर आएगा। तो आइए जानते हैं कि बसंत पंचमी के बाद किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

कर्क राशि: भाग्य का मिलेगा साथ, करियर में होगा सुधार

गुरु ग्रह का मार्गी होना कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आएगा। बसंत पंचमी के बाद आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा और अटके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी, और बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। करियर के क्षेत्र में उन्नति के संकेत हैं, जिससे आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वहीं, बेरोजगार लोगों के लिए यह समय सुनहरा अवसर ला सकता है, क्योंकि बृहस्पति देव की कृपा से नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है।

सिंह राशि: करियर में उन्नति और समृद्धि की ओर कदम

बसंत पंचमी के बाद सिंह राशि के जातकों के लिए समय बेहद अनुकूल रहेगा, खासकर करियर के लिहाज से। गुरु बृहस्पति की कृपा से करियर में आ रही कई परेशानियों का समाधान होगा। कर्म भाव में विराजमान बृहस्पति आपके अंदर सकारात्मकता और प्रेरणा भरेंगे, जिससे आप अपने नेतृत्व कौशल का पूरी तरह से उपयोग कर सकते हैं। इस समय में धन-धान्य में वृद्धि और भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा। माता-पिता के साथ रिश्तों में सुधार होगा और पैतृक कारोबार करने वाले जातकों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। इसके अलावा, वैवाहिक जीवन में भी संतुलन और खुशहाली आएगी।

मकर राशि: शिक्षा और करियर में मिलेगा लाभ, परिवार में खुशहाली

बसंत पंचमी के बाद, गुरु ग्रह का मार्गी होना मकर राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित होगा, क्योंकि यह गुरु आपके पंचम भाव में विराजमान होंगे। यह भाव आपकी भावनाओं, शिक्षा और प्रेम से जुड़ा हुआ है, और गुरु का प्रभाव इन क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

इस समय में शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपके कौशल से करियर में भी उन्नति हो सकती है। कई मकर राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्योदय का हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यों के आयोजन की संभावना है, जिनमें शामिल होकर आप एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। इसके अलावा, स्वास्थ्य में भी सुधार होने की संभावना है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी इस बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?