न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आर्थिक तंगी के साथ कई परेशानियों का अंत करेगी चने की दाल, जानें उपाय

आज इस कड़ी में हम आपको चने की दाल से जुड़े उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका भगवान विष्णु और गुरु ग्रह से नाता होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 06 Aug 2021 8:05:46

आर्थिक तंगी के साथ कई परेशानियों का अंत करेगी चने की दाल, जानें उपाय

जीवन में आई परेशानियां कई बार इस तरह हावी हो जाती हैं कि मानसिक तनाव बढ़ने लगता हैं जो कि शारीरिक परेशानियों का कारण भी बनता हैं। ऐसे में ज्योतिषीय उपायों की मदद भ ली जा सकती हैं जो परेशानियों को दूर कर तनाव से छुटकारा दिलाने का काम करेगी। आज इस कड़ी में हम आपको चने की दाल से जुड़े उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका भगवान विष्णु और गुरु ग्रह से नाता होता हैं। इन उपायों से आर्थिक तंगी के साथ कई परेशानियों का अंत किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

चने की दाल का दान

गुरुवार के दिन भगवान विष्‍णु के मंदिर में जाकर भगवान के सामने थोड़ी सी केसर और सवा किलो चने की दाल रख दें। फिर वहां बैठकर विष्णु सहस्‍त्रनाम का जप करें। उसके बाद यह चने की दाल और केसर किसी गरीब जरूरतमंद को दान कर दें। इसके साथ ही गुरुवार को आटे की लोई में चने की दाल, गुड़ और हल्‍दी डालकर गाय को खिलाएं। ऐसा करने से आपको विष्णु भगवान और बृहस्‍पति देव का आशीर्वाद प्राप्‍त होता है और आपके जीवन से आर्थिक तंगी दूर होने के साथ तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,chana daal remedy

धन और समृद्धि के लिए

घर में किसी कोने को गंगाजल से धो लें। ध्‍यान रहे कि यह दक्षिण या पश्चिम दिशा का कोना नहीं होना चाहिए। अब वहां पर सिंदूर से स्‍वास्तिक बनाएं और अब इस स्‍वास्तिक पर नियमित रूप से चने की दाल और गुड़ चढ़ाएं। जब यह चने की दाल और गुड़ खराब होने लगे तो इसे जल में प्रवाहित करके दूसरा चने की दाल और गुड़ रखें। ऐसा 5 गुरुवार तक करने से आपके धन में बरकत होगी और घर में से तंगी समाप्‍त हो जाएगी।

लक्ष्‍मी नारायण का भोग

गुरुवार का दिन भगवान विष्‍णु का होता है, लेकिन उनकी पूजा सदैव मां लक्ष्‍मी के साथ की जाती है। गुरुवार को स्‍नान करके पीले वस्‍त्र धारण करें और भगवान विष्‍णु और मां लक्ष्‍मी की फोटो के सामने घी का दीपक जलाएं और उन्‍हें गुड़ व चने की दाल का भोग लगाएं। पीले फूल चढ़ाएं और फिर बृहस्‍पति देवता की कथा पढ़ें। ऐसा करने से आपके परिवार में कभी धन की कमी नहीं होती और आपस में प्‍यार व‍ रिश्‍तों में मिठास बनी रहती है। पति और पत्‍नी के संबंधों में सुधार आता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,chana daal remedy

तुलसी और केले की पूजा

भगवान विष्‍णु को तुलसी बेहद प्रिय है और केले के पेड़ में भगवान विष्‍णु का वास माना जाता है। इसलिए गुरुवार के दिन तुलसी और केले की पूजा करने से आपके सभी कष्‍ट दूर होते हैं। गुरुवार को स्‍नान करने के बाद तांबे के लोटे में जल लें और उसमें थोड़ी सी हल्‍दी मिला लें। इस जल में थोड़ी सी चने की दाल और गुड़ भी डाल लें और फिर इसे केले के पेड़ की जड़ में चढ़ाएं। ऐसा करने से आपको साक्षात भगवान विष्‍णु का आशीर्वाद प्राप्‍त होता है। वहीं गुरुवार की सुबह तुलसी के पेड़ की जड़ को कच्‍चे दूध से सींचना चाहिए शाम के वक्‍त तुलसी के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। गुड़ और चने की दाल का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपके घर में मां लक्ष्‍मी का वास होगा।

विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए

अगर आपके विवाह के योग नहीं बन पा रहे हैं या फिर आपके घर में अच्‍छे रिश्‍ते आते तो हैं, लेकिन बात नहीं बन पाती है तो थोड़ी सी चने की दाल और थोड़ा सा गुड़ मिलाकर लाल गाय को खिलाएं। ऐसा कम से कम लगातार 11 गुरुवार तक करें। जल्‍द ही आपके घर में भी खुशियां सुनाई देने लगेंगी।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका