न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय तृतीया पर ध्यान रखें ये 8 बातें, वरना रूठ जाएंगी माता लक्ष्मी

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाया जाता है। इस अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन सालभर की शुभ तिथियों की श्रेणी में आता है। ये दिन त्रेता युग का आरंभ भी माना जाता है। इस साल अक्षय तृतीया 3 मई दिन मंगलवार को है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 29 Apr 2022 9:23:48

अक्षय तृतीया पर ध्यान रखें ये 8 बातें, वरना रूठ जाएंगी माता लक्ष्मी

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाया जाता है। इस अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन सालभर की शुभ तिथियों की श्रेणी में आता है। ये दिन त्रेता युग का आरंभ भी माना जाता है। इस साल अक्षय तृतीया 3 मई दिन मंगलवार को है। इस दिन का विशेष महत्व है। इस दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती हैं। अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी या फिर कोई अन्य धातु की वस्तुएं खरीदने की परंपरा है। इसके पीछे मान्यता है कि इनको खरीदकर घर लाने से माता लक्ष्मी का घर में वास होता है। इस दिन आई माता लक्ष्मी या धन-सं​पत्ति अक्षय होता है, उसमें कभी कमी या क्षय नहीं होता है। अक्षय तृतीया के दिन आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है, नहीं तो माता लक्ष्मी आप से नाराज हो सकती हैं। इससे आपको धन हानि या आर्थिक तंगहाली का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते है कि किन बातों के ध्यान रखना बेहद जरुरी है...

- अक्षय तृतीया के अवसर पर सोना, चांदी या इसके आभूषण खरीदकर घर जरूर लाना चाहिए। ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी आती हैं, जिससे उनकी कृपा बनी रहती है।

- अक्षय तृतीया पर आप सोना या चांदी नहीं खरीद सकते हैं, तो अपनी राशि के अनुसार शुभ धातु की खरीदारी कर सकते हैं। इससे भी माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

- अक्षय तृतीया वाले दिन आप सोना, चांदी या धातु नहीं खरीद सकते हैं तो जौ खरीद सकते हैं। य​ह आपके जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य प्रदान करेगा।

- आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने की परंपरा है। भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करें। इससे आप पर माता लक्ष्मी अतिप्रसन्न होंगी। आपकी आ​र्थिक स्थिति बेहतर होगी।

- अक्षय तृतीया पर माता लक्ष्मी की पूजा में भूलवश भी तुलसी का उपयोग न करें, इससे माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

- अक्षय तृतीया का दिन अक्षय धन संपदा यानी लक्ष्मी प्राप्ति के लिए है, तो आप इस दिन अपने घर की तिजोरी या लॉकर को गंदा न रखें। उसकी साफ सफाई करें। माता लक्ष्मी का वास होगा।

- अक्षय तृतीया के दिन घर के किसी कोने में अंधेरा ना रहने दें। घर के जिन हिस्सों में अंधेरा रहता है वहां दीया जरूर जलाएं।

- अक्षय तृतीया के दिन ब्रह्मचर्य नियम का पालन करना चाहिए। इस दिन तामसिक चीजों से दूर रहें। लहसुन-प्याज खाने से परहेज करें। केवल सात्विक आहार का ही सेवन करें। किसी के प्रति मन में बुरे विचार या क्रोध की भावना ना लाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत