न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Akshay Tritiya 2022: अक्षय तृतीया के दिन भूल कर भी ना करे ये 9 गलतियां, नाराज हो जाएंगी लक्ष्मी

अक्षय तृतीया का त्योहार आज 3 मई 2022 को मनाया जा रहा है। इस दिन अक्षय तृतीया पर खरीदारी, निवेश और नई शुरुआत के लिए पूरा दिन शुभ है। इस पर्व पर ग्रह-नक्षत्रों से बन रहे पंच महायोग में की गई खरीद-फरोख्त और अन्य कार्य शुभ और मंगलकारी रहेंगे। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की परंपरा है और इस दिन सोना खरीदना काफी शुभ भी माना जाता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 03 May 2022 7:38:10

Akshay Tritiya 2022: अक्षय तृतीया के दिन भूल कर भी ना करे ये 9 गलतियां, नाराज हो जाएंगी लक्ष्मी

अक्षय तृतीया का त्योहार आज 3 मई 2022 को मनाया जा रहा है। इस दिन अक्षय तृतीया पर खरीदारी, निवेश और नई शुरुआत के लिए पूरा दिन शुभ है। इस पर्व पर ग्रह-नक्षत्रों से बन रहे पंच महायोग में की गई खरीद-फरोख्त और अन्य कार्य शुभ और मंगलकारी रहेंगे। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की परंपरा है और इस दिन सोना खरीदना काफी शुभ भी माना जाता है। इससे सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन सोना-चांदी खरीदने के अलावा लक्ष्मी-नारायण की पूजा भी की जाती है। माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी की खास पूजा-अर्चना करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती। साथ ही अक्षय तृतीया के दिन कुछ ऐसे कार्य भी बताए गए है जिनको करने की मनाही है। इन कार्यों को करने से माता लक्ष्मी आपसे हमेशा के लिए रूठ सकती हैं। तो इस दिन भूलकर भी ये कार्य नहीं करें। तो आइए जानते है उन कार्यो के बारे में...

akshaya tritiya 2022 muhurat,akshaya tritiya 2022 significance,akshaya tritiya 2022 importance

जनेऊ ना पहनें

अक्षय तृतीया के दिन कभी भी जनेऊ धारण नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से दुर्भाग्य आता है। जनेऊ संस्कार के लिए अक्षय तृतीया का दिन शुभ नहीं माना जाता है।

व्रत का पारण ना करें

अगर आप लंबे समय से कोई व्रत रख रहे हैं तो अक्षय तृतीया के दिन व्रत को नहीं तोड़ना चाहिए। इस दिन व्रत तोड़ना अशुभ माना जाता है। इससे दुर्भाग्य आता है।

घर में अंधेरा न रखें

इस दिन घर के किसी भी हिस्से में अंधेरा नहीं होना चाहिए। घर में अंधेरा हो तो दीया जलाएं। ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

akshaya tritiya 2022 muhurat,akshaya tritiya 2022 significance,akshaya tritiya 2022 importance

दूसरों का बुरा ना सोचें

इस शुभ दिन पर भक्तों को दूसरों के बारे में बुरा नहीं सोचना चाहिए क्योंकि इन विचारों से आपके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है। इस दिन जरूरतमंदों को दान देना चाहिए।

बिना नहाए ना तोड़ें तुलसी के पत्ते

अक्षय तृतीया पर पवित्रता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हिंदू धर्म में तुलसी का महत्वपूर्ण स्थान है। तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल बिना धोए करने से वह अशुद्ध माने जाते हैं। इसलिए उन्हें देवी लक्ष्मी या विष्णु को नहीं चढ़ाना चाहिए। तुलसी के पत्ते तोड़ने से पहले स्नान कर लें।

माता लक्ष्मी की पूजा में ना करें गलती

अक्षय तृतीया पर देवी लक्ष्मी की पूजा करते समय आपको अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए। अक्षय तृतीया के दिन सौभाग्य और सुख के लिए देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की अलग-अलग पूजा नहीं करनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि वह पति-पत्नी हैं। इस दिन दोनों की एक साथ पूजा करने से आपको अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है।

खाली हाथ घर आना अशुभ

अक्षय तृतीया के दिन खाली हाथ घर लौटना अशुभ माना जाता है। यदि संभव हो तो चांदी या सोने का कोई आभूषण लेकर ही घर आएं। यदि महंगा आभूषण खरीदना संभव ना हो तो आप धातु से बनी कोई छोटी-मोटी वस्तु भी घर लेकर आ सकते हैं।

शुद्धता और पवित्रता का पूरा ख्याल रखें

अक्षय तृतीया के दिन धन वाले स्थान की बिना नहाय सफाई ना करें। घर की तिजोरी आदि को बिना नहाय स्पर्श ना करें। घर में शुद्धता और पवित्रता का पूरा ख्याल रखें। दीपावली की तरह घर की सफाई करें और शाम के वक्त मुख्य द्वार पर तेल या घी का दीपक जलाएं।

तामसिक चीजों से बनाए दूरी

अक्षय तृतीया के दिन ब्रह्मचर्य नियम का पालन करना चाहिए। इस दिन तामसिक चीजों से दूर रहें। लहसुन-प्याज खाने से परहेज करें। केवल सात्विक आहार का ही सेवन करें। किसी के प्रति मन में बुरे विचार या क्रोध की भावना ना लाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत