लोगों से पैसा ऐंठने के लिए चीन के नानिंग चिड़ियाघर ने अपनाया ये तरीका, लोगों ने जताई नाराजगी

लोगों से पैसा ऐंठने के लिए चीन के नानिंग चिड़ियाघर की एक कछुए की पीठ पर पैसे एकत्रित करने के लिए टोकरी लगा दी। सोशल मीडिया पर इसका फोटो वायरल होने के बाद हर तरफ इसकी आलोचना हो रही है। इंटरनेशनल यूनियन फॉर द कंजर्वेशन ऑफ नेचर (आईयूसीएन) ने इसे अतिसंवेदनशील बताया है और जू की आलोचना की। इसके बाद नानिंग चिड़ियाघर के अधिकारी मामले की जांच कर रहे है।

पेटा एशिया के प्रेस अधिकारी केथ गुओ ने मीडिया से कहा, कछुए की प्रजाति का संबंध जंगल से है। वह न तो टाइल्स वाले पूल में रहने और न ही पैसा कमाने के लिए बना है। उन्होंने कहा, जू के कर्मचारियों को चीनी लोगों की आवाज को सुनना चाहिए और कछुए को अभ्यारण्य में छोड़ देना चाहिए। दरअसल, चीनी संस्कृति में सिक्के फेंकने को अच्छा माना जाता है। 2017 में एक बुजुर्ग महिला को बोर्डिंग के दौरान प्लेन के इंजन में सिक्का फेंकने के लिए हिरासत लिया गया था। यह महिला पहली बार विमान में सफर कर रही थी। सिक्का गुड लक के लिए फेंका था।