अजीबोगरीब काम के चलते प्रसिद्द थे ये 5 क्रूर तानाशाह

इतिहास अपने काम और नाम से बनता हैं और इसी की वजह से अलग पहचान भी बनाई जा सकती हैं। इतिहास में कई लोग हुए हैं जो अच्छे काम के लिए भी जाने जाते हैं तो बुरे काम के लिए भी। आज हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने अनोखे काम के लिए जाने जाते हैं। हम बात कर रहे हैं कुख्यात तानाशाहों के बारे में जिन्होंने अपनी जिंदगी में कई अजीबोगरीब काम किए हैं। तो आइये जानते हैं इन क्रूर तानाशाह के बारे में।

कहीं चीन की लैब से तो पैदा नहीं हुआ कोरोना वायरस, रिसर्च में सामने आई चौकाने वाली बात!

8 साल की उम्र में ही बूढ़ी हो गई ये बच्ची, हुई मौत

- सत्तर के दशक में युगांडा के शासक हुआ करते थे इदी आमीन। उन्हें अपने आप को सम्मानित करने का बहुत शौक था। ऐसा करके इदी आमीन ने पदकों का अंबार लगा दिया था। वो यह भी कहा करते थे कि राष्ट्रमंडल देशों का प्रमुख उन्हें होना चाहिए, न कि क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय को। कहते हैं कि वो अपने राजनीतिक विरोधियों के कटे सिर अपने फ्रिज में रखा करते थे। हालांकि इसकी कभी पुष्टि नहीं हो पाई।

- ये हैं रोमन सम्राट कैलिग्यूला, जो इतिहास के पन्नों पर पहले तानाशाहों में गिने जाते हैं। कैलिग्यूला को रेस के घोडे़ बेहद पसंद थे। कहा जाता है कि उन्होंने अपने प्रिय घोड़े के लिए अलग से घर बनवाया था, जिसमें उसकी सेवा के लिए सैनिक तैनात थे। साथ ही उस घोडे़ को सोने के मर्तबान में शराब पिलवाई जाती थी। सिर्फ यही नहीं, कैलिग्यूला ने एक बार आदेश दिया था कि सभी नावों को नेपल्स की खाड़ी में एक कतार में खड़ी कर दी जाए, ताकि वो उन पर चल कर एक-एक शहर से दूसरे शहर जा सकें।

- तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति नियाजोव भी बाकी के तानाशाहों से बिल्कुल भी कम नहीं थे। कहते हैं कि उन्हें खुद को सबसे अलग दिखाने का इतना शौक था कि उन्होंने अपने नाम पर शहर और पार्क बनवाए थे। सिर्फ यही नहीं, उन्होंने जनवरी महीने का नाम बदलकर उसे भी अपने नाम पर कर दिया था। कहा जाता है कि उन्होंने पुरुषों के लंबे बाल रखने को प्रतिबंधित कर दिया था।

- ये हैं उत्तर कोरिया के तानाशाह रहे किम जोंग इल। कहते हैं कि किम जोंग इल के राज में उत्तर कोरिया के बाजारों में इंसानों का मांस भी बिकता था। वह सिनेमा का काफी शौकीन था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 1978 में उसने दक्षिण कोरियाई डायरेक्टर शिन सांग ओक और उनकी पत्नी का अपहरण करा लिया था। उन्हें पांच साल तक कैद करके रखा गया। बाद में उन्हें इस शर्त पर छोड़ा गया कि वो उत्तर कोरियाई फिल्म इंडस्ट्री के विकास में मदद करेंगे।

- हैती के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांसवा डूवलियर भी ऐसे मामलों में कुछ कम नहीं थे। कहते हैं कि वो घोर अंधविश्वासी थे। उनका मानना था कि हर महीने की 22 तारीख को उनके अंदर आत्माओं की ताकत आ जाती थी, इसलिए वो हर महीने की 22 तारीख को ही अपने आवास से बाहर निकलते थे। उन्होंने दावा किया था कि उन्हीं की आत्माओं की शक्तियों की वजह से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या हुई थी।