आखिर क्यों होता हैं हवाई जहाज का रंग सफेद, जानें इसका राज

आप सभी ने हवाई जहाज (Aeroplane) तो देखा ही होगा और कई लोगों ने इसका सफ़र किया भी होगा। यह दूरियां कम करते हुए कम समय में आपको अपने गंतव्य पर पहुँचाने का काम करता हैं। लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया हैं कि हवाई जहाज का रंग सफेद ही क्यों होता हैं। दरअसल, इसके पीछे कई राज छिपे हैं जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

सफेद रंग प्लेन को गर्म होने से बचाता है

प्लेन का रंग सफेद होने की सबसे बड़ी वजह, प्लेन को गर्मी से बचाना है। प्लेन रनवे से लेकर आसमान तक धूप में ही रहता है। ऐसे में उस पर सूरज की किरने सीधे पड़ती है। सूरज की किरणों में इंफ्रारेड रेज होती है, जिस से भयंकर गर्मी पैदा होती है। सफेद रंग ऐसे में एयरप्लेन को गर्म होने से बचाए रखता है। सफ़ेद रंग सूरज की किरणों को 99% तक रिफ्लेक्ट कर देता है। सफेद रंग बाकी दूसरे सभी रंगों से ज्यादा ठंडक देने में मददगार होता है। यह प्लेन का रंग सफेद होने का पहला सबसे बड़ा कारण है।

क्रैक या दरारे आसानी से दिख जाती है

सफेद रंग होने की वजह से, प्लेन में किसी भी तरह का डेंट या क्रैक होने पर आसानी से देखा जा सकता है। जबकि दूसरे रंग में क्रैक का आसानी से पता नहीं चलता है। साथ ही सफेद रंग होने की वजह से प्लेन का निरीक्षण करने में भी आसानी होती है। यह प्लेन का रंग सफेद आने का दूसरा सबसे बड़ा कारण है।

पेंट करने में ज्यादा लागत नहीं लगती

हवाई जहाज को पेंट करना आसान नहीं है, एक हवाई जहाज को अलग रंग से पेंट करने पर लगभग 1 करोड़ रुपए तक का खर्च आता है। जबकि सफेद रंग से पेंट करने में सिर्फ 3 लाख से 5 लाख रुपए तक का खर्चा आता है। इसके अलावा हवाई जहाज का रंग रंगीन करने पर प्लेन का वजन सफेद रंग की तुलना में काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसीलिए प्लेन बनाने वाली कंपनियां ज्यादातर सफेद रंग का इस्तेमाल करते हैं।

प्लेन का रंग फीका नहीं पड़ता

धूप में रहने की वजह से सफेद रंग की तुलना में कोई भी दूसरा रंग धीरे धीरे फीका पड़ जाता है। इसकी वजह से नात शरीफ प्लेन का लुक बदल जाता है बल्कि उसका पुनर्विक्रिय मूल्य भी कम हो जाता है। जानकारों का कहना है कि अन्य रंगों की तुलना में सफेद रंग की रीसेल वैल्यू ज्यादा होती है। सफेद रंग की तुलना में दूसरा कोई भी रंग धूप में जल्दी खराब हो जाता है।

सफेद रंग की दृश्यता बेहतर होती है

दूसरे सभी रंगों की तुलना में सफेद रंग की विजिबिलिटी ज्यादा बेहतर होती है। इसीलिए सफेद रंग के प्लेन को आसमान में आसानी से देखा जा सकता है। एक्सीडेंट होने से बचा जा सकता है। हवाई जहाज दिन रात और अलग-अलग मौसम में आसमान में उड़ते रहते हैं। ऐसे में उनका कलर अलग अलग होने पर विजिबिलिटी कम होने का डर रहता है। इसीलिए सुरक्षा की वजह से अधिकतर पर प्लानों को सफ़ेद रंग में रंगा जाता हैं।