क्यों होती है जिराफ की गर्दन इतनी लम्बी? दुनियाभर के वैज्ञानिक के बीच विवाद

इस प्रकृति में कई जानवर हैं और सभी अपनी अलग और अनोखी विविधता के लिए जाने जाते हैं। हर जानवर की अपनी अनोखी विशेषता होती हैं। ऐसा ही एक अनोखा जानवर हैं जिराफ जो अपनी लंबी गर्दन, टांगें और अपने खास सींगों की वजह से जाने जाते हैं। जिराफ को देखकर मन में सवाल उठते हैं कि आखिर इनकी गर्दन इतनी लाबी कैसे होती हैं। आज हम आपको जिराफ से जुड़े रोचक तथ्य और हैरान करने वाली जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

वैसे तो जिराफ मूल रूप से अफ्रीका के जानवर हैं, लेकिन अब ये दुनियाभर के कई देशों में पाए जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि जिराफ एक ऐसा जानवर है जो एक दिन में महज आधा घंटा ही सोता है और वो भी एक बार में सिर्फ पांच मिनट ही। एक नर जिराफ की ऊंचाई करीब 18 फीट होती है। इनकी तो गर्दन ही सिर्फ छह फीट से आठ फीट की होती है जबकि पैरों की ऊंचाई लगभग छह फीट होती है। यानी धरती पर रहने वाले औसतन इंसान जिराफ के पैरों से भी छोटे हैं।

जिराफ ऊंट की ही तरह एक ऐसा जानवर है, जो कई दिनों में सिर्फ एक बार ही पानी पीता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह घास खाने वाला जानवर है और उसकी वजह से उसके शरीर में हमेशा नमी बनी रहती है। एक बात और हैरान करने वाली है कि जिराफ बिना पानी पिए ऊंट की तुलना में ज्यादा चल सकता है। जिराफ एक ऐसा जानवर है, जो पैदा होने के 30 मिनट के अंदर ही चलने लगता है और महज 10 घंटे में ही दौड़ना भी शुरू कर देता है। जन्म के समय इनके बच्चों का वजन करीब 100 किलो होता है। आपको शायद ये नहीं पता होगा कि इंसानों की तरह जिराफ के भी 32 दांत होते हैं।

जिराफ के सबसे करीबी रिश्तेदार, लेकिन छोटी गर्दन वाले ओकापी के साथ तुलना करके वैज्ञानिकों ने यह पता लगाया कि इनकी गर्दन क्यों लंबी होती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इनकी लंबी गर्दन और विशाल हृदय (करीब 10 या 11 किलो) का विकास समय के साथ कुछ जेनेटिक बदलावों से हुआ। हालांकि अभी भी इसको लेकर कुछ विवाद हैं, जिसे सुलझाने में दुनियाभर के वैज्ञानिक लगे हुए हैं।