आखिर क्या हुआ ऐसा कि 7 साल के इस लड़के को करनी पड़ी जोमैटो डिलीवरी एजेंट की नौकरी!

बचपन खेलने-कूदने और पढ़ाई करने का समय हैं। लेकिन कई बच्चे मजबूरी के चलते काम करने को मजबूर हो जाते हैं। ऐसे कई बच्चों की अपनी मार्मिक कहानी हैं। आज इस कड़ी में भी हम आपको एक 7 साल के लड़के की कहानी लेकर आए हैं जो दिल को छू लेने वाली हैं। यह लड़का जोमैटो डिलीवरी एजेंट की नौकरी कर रहा हैं जो देर रात तक साइकिल पर खाना डिलीवर करता हैं। आप सभी सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी आ गई कि बच्चे को जोमैटो डिलीवरी एजेंट बनना पड़ा। एक यूजर राहुल मित्तल द्वारा ट्विटर थ्रेड में लड़के की कहानी को सामने लाया गया है। आपको बता दें कि यह वीडियो इस समय पूरे ट्विटर पर छाया हुआ है और इस वीडियो को हज़ारों बार देखा जा चुका है।

आप देख सकते हैं मित्तल द्वारा साझा किए गए वीडियो में उन्हें नाबालिग लड़के के साथ बातचीत करते हुए सुना जा सकता है। इसमें एक हाथ में चॉकलेट और दूसरे हाथ में फोन लिए हुए लड़के ने बताया कि वह खाना पहुंचाने के लिए शाम 6 बजे से 11 बजे तक घर-घर साइकिल चलाकर जाता है।

उन्होंने कहा कि लड़का दिन में स्कूल जाता है और अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए रात में खाना पहुंचाता है। जी दरअसल कैप्शन में राहुल मित्तल ने लिखा, 'यह 7 साल का लड़का अपने पिता की नौकरी कर रहा है क्योंकि उसके पिता की दुर्घटना हो गई थी कि लड़का सुबह स्कूल जाता है और 6 बजे के बाद वह जोमैटो के लिए डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है। हमें इस लड़के की ऊर्जा को प्रेरित करने और उसके पिता को जोमैटो में एक बार फिर काम करने में मदद करने की जरूरत है।'