सोशल मीडिया पर हर रोज हंसी-मजाक, अजीबो-गरीब हरकतों और हैरान कर देने वाले वीडियो देखने को मिलते हैं। लेकिन कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो देखकर लोग पूरी तरह स्तब्ध रह जाते हैं। अगर आप रोज सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं, तो आपने भी कई बार ऐसी फीड देखी होगी जिसने आपको हैरान कर दिया हो। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर कई लोगों के होश उड़ गए।
वीडियो में क्या दिखा?
यह वायरल वीडियो मुंबई लोकल का है। इसमें दिख रहा है कि ट्रेन में लोग सवार हैं, लेकिन हालात बेहद खतरनाक हैं। ट्रेन इतनी भरी हुई है कि कुछ लोग गेट से बाहर लटके हुए हैं। वीडियो में एक व्यक्ति नजर आ रहा है जो दरवाजे के पास हैंडल पकड़ कर सफर कर रहा है। पैरों को रखने के लिए जगह बहुत कम है और वह इसी स्थिति में ट्रेन में लटक कर आगे बढ़ रहा है। यह नहीं पता कि वह ऑफिस जा रहा है या कहीं और, लेकिन अपनी जान को इस तरह जोखिम में डालना बेहद खतरनाक है। अगर पकड़ छूट जाए तो गंभीर हादसा हो सकता है। वीडियो का एंगल देखकर लगता है कि वीडियो बनाने वाला भी शायद इसी तरह की स्थिति में सफर कर रहा था।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियायह वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @Whoiamyours नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया था। कैप्शन में लिखा गया था, “ऑफिस जाना है कैसे भी, लेकिन जाना है।” खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों लोगों ने देखा। वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रिया भी अलग-अलग रही। एक यूजर ने लिखा, “करना पड़ता है।” दूसरे ने लिखा, “अपने परिवार के लिए आदमी।” वहीं, तीसरे ने कमेंट किया, “ऐसे नहीं जाना चाहिए।”