पुतिन के तानाशाही फैसले के बावजूद यूक्रेनी सेना ने उठाया ऐसा कदम जिसने बढ़ाई उनकी इज्जत!

रुस के युक्रेन पर हमले को करीब दस दिन हो गए हैं और युक्रेन ताकत में कमजोर होने के बावजूद अभी तक रूसी सेना के सामने टिका हुआ हैं। युक्रेन की फ़ौज के साथ ही आम आदमी भी हथियार उठाकर रूसी सेना का सामना कर रहे हैं। इस हमले को पुतिन की तानाशाही कहें या रणनीति यह आपकी सोच पर निर्भर करता हैं। रूस की सेना लगातार युक्रेन में घुसती चली जा रही हैं। लेकिन इस बीच कई ऐसे नज़ारे देखने को मिल रहे हैं जिसने दुनियाभर में यूक्रेनी सेना की इज्जत बढ़ा दी हैं।

सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की गई, जिसमें रुसी सैनिक यूक्रेनी सेना के सामने रोते नजर आए। बताया जा रहा है कि रुस के इन सैनिकों को यूक्रेनी सिपाहियों ने पकड़ लिया था। एल्कीन अपने दुश्मनों के साथ उसके बर्ताव ने रुसी सैनिकों को शर्मिंदा कर दिया। यूक्रेन की सेना ने उनके साथ किसी तरह की बर्बरता नहीं की। बल्कि उन्हें खाना दिया। साथ ही वापस घर भेजने के लिए उनके घरवालों से बात भी करवाई। एक रुसी सैनिक अपनी मां से फोन पर बात कर रहा था और अपनी मां को अपनी कुशलता की सूचना दे रहा था। मां की आवाज सुनकर वो बेहद इमोशनल हो गया और रोने लगा। तब एक यूक्रेनी सिपाही ने उसे चुप करवाया और उसकी मां को आश्वासन दिया कि उसका बेटा सुरक्षित है। वो फिर उससे बात करेगा।

सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी खबरें भी सामने आई जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि रुसी सैनिकों को बिना जानकारी के ही युद्ध में भेज दिया गया है। ये वीडियो यूक्रेन के अलावा रुस में भी खूब देखा जा रहा है। बता दें कि यूक्रेन के डिफेन्स मिनिस्टर ने बयान देते हुए कहा है कि रुस की माएं अपने बेटों को राजधानी कीव से सुरक्षित लेकर जा सकती हैं। वो यहीं है और जिन्दा हैं।