पुलवामा अटैक से प्रेरित होकर निकाली अनोखी बारात, जानकर आपको भी होगा गर्व

वर्तमान समय में शादियों का सीजन चल रहा हैं और इस समय में बारात को बड़ी धूमधाम और गाजे-बाजे के साथ निकाला जाता हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अनोखी बारात के बारे में बताने जा रहे हैं जो पुलवामा में हुए सेना पर हमले से प्रेरित थी। जी हाँ, इस बारात में कुछ अनोखी चीजें हुई जिनके बारे में जानकार आप भी खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। तो आइये जानते है इससे जुड़ी पूरी जानकारी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वडोदरा के निवासी महेश विरार की शादी एक अनाथ लड़की दीपिका से होने जा रही थी। बता दें कि महेश पेशे से एक ऑटो ड्राइवर व वडोदरा सेंट्रल जेल में सुपरवाइजर है। दोनो घरों में शादी की तैयारियां चल रही थी। लोग शादी को यादगार बनाने के लिए कई योजनाएं बना रहे थे। कई लोग नांच रहे थे। लेकिन शादी के एक दिन पहले दूल्हे महेश ने सब प्लान कैंसल कर दिया।

उन्होंने निर्णय लिया की पुलवामा अटैक में शहीद हुए CRPF जवानों को श्रद्धांजली देंगे। जिसके लिए उन्होंने शादी की बारात में एक जुलुस का रूप देने का फैसला लिया। जब बारात निकली तो लोग देखते रह गए क्योंकि उसमे कोई फिल्मी गाने नहीं बल्कि देशभक्ति के गाने चल रहे थे। इसके साथ ही बरात में आए सभी लोगो और दूल्हा दुल्हन ने हाथ में तिरंगा पकड़ा हुआ था।

साथ ही जवानों की श्रद्धांजली देने वाले पोस्टर भी इस बरात में मौजूद थे। वैसे तो इस बरात में करीब 600 लोग मौजूद थे लेकिन जब लोगो ने सड़क पर इस अनोखी बारात को गुजरते हुए देखा तो उन्होंने भी हाथो में तिरंगा थाम लिया। मेहमानों ने जो भी गिफ्ट या कैश दिया उसे शहीद जवानो के परिवार को दे दिया गया।