सोशल मीडिया पर डांस वीडियो हमेशा वायरल होते रहते हैं। कभी दूल्हा धूम मचाता है, कभी भाभी अपने ठुमकों से इंटरनेट को झकझोर देती हैं, तो कभी दुल्हन के ठुमके लोगों का दिन बना देते हैं। लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखकर हर कोई दंग रह गया। इसमें करीब 70 साल की दादी डीजे फ्लोर पर डांस कर रही हैं और उनका स्टाइल देखकर सोशल मीडिया हिल गया है।
डीजे फ्लोर पर दादी का जबरदस्त फ्लिप
वीडियो में दिख रहा है कि दादी धुन पर जमकर थिरक रही हैं। लोग उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं और हौसला बढ़ा रहे हैं। तभी अचानक दादी ने डांस के बीच एक फ्लिप मारी। यह देख वहां खड़े लोग हैरान रह गए। साड़ी पहने दादी का न केवल डांस करना बल्कि उम्र के इस पड़ाव में फ्लिप मारना सच में देखने लायक था। उनका आत्मविश्वास और एनर्जी युवाओं को भी मात देती नजर आ रही थी। इंटरनेट पर वीडियो ने मचाई धूम
यह वीडियो @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और कई ने लाइक भी किया। सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, वाइब के चक्कर में दादी ने फ्लिप मार डाला। वहीं, एक अन्य ने कहा, दादी ने फिर साबित कर दिया कि उम्र केवल एक नंबर है। एक तीसरे यूजर ने लिखा, सोचा नहीं होगा कि दादी इतनी एनर्जेटिक होंगी। उनकी जवानी कितनी धमाकेदार रही होगी!