इन देशों में है बेहद ही अजीब कानून, जानकर आप भी हो जाएंगे सोचने पर मजबूर

समाज को सुव्यवस्थित चलाने और इसकी सही रूपरेखा बनाने में कानून व्यवस्था का अहम रोल होता हैं. सही कानून व्यवस्था आपकी परेशानियों को दूर करने का काम करती हैं. लेकिन जब सरकारों द्वारा बनाए गए कानून जनता को असहज बनाते हैं तो दिक्कत होने लग जाती हैं. आज हम आपको कुछ देशों के ऐसे ही अजीब कानून के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे। तो आइये जानते हैं इन अजीब कानून के बारे में.

जॉगिंग पर रोक
स्वास्थ्य के लिए जॉगिंग करना भले ही लाभदायक है, लेकिन आप पूर्वी अफ्रीका में बुरुंडी देश में इसे नहीं कर सकते हैं। दरअसल साल 2014 में यहां के राष्ट्रपति ने जॉगिंग पर रोक लगा दी। इस अजीबोगरीब कानून के पीछे उन्होंने दलील दी कि लोग असमाजिक गतिविधियों के लिए जॉगिंग की मदद लेते हैं।

नीले जींस पर प्रतिबंध
उत्तरी कोरिया का तानाशाह किम जोंग किम जोंग अपने देश में अजीबोगरीब कानून बनाने के लिए भी मशहूर हैं। यहां नीले रंग की जींस पर रोक है। पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव से बचाने के लिए उत्तरी कोरिया में इसे प्रतिबंधित किया गया है।

बच्चों के नाम मर्जी से नहीं

डेनमार्क में आप अपने बच्चे का नाम मर्जी से नहीं रख सकते हैं। इसके लिए सरकार की तरफ से 7,000 नामों की एक सूची दी जाएगी जिनमें से एक नाम आपको चुनना होगा। आपको अपने बच्चे का पहला नाम इस तरह रखना होगा कि जिससे उसके लिंग का पता चले। अगर आप अपने पसंद से कोई नाम रखना चाहते हैं जो सूची में नहीं है तो आपको चर्च और सरकार से मंजूरी लेनी पड़ेगी।

च्युइंग गम खाने पर प्रतिबंध
शराब, सिगरेट, तंबाकू, पान मसाला आदि चीजों पर प्रतिबंध के बारे में आपने अक्सर सुना होगा, लेकिन क्या आपने च्युइंग गम पर रोक के बारे में कभी सुना है? बता दें कि सिंगापुर में साल 2004 से ही च्युइंग गम पर रोक है। इस कानून के पीछे सरकार की दलील है कि साफ-सफाई रखने में दिक्कत आती है। इतना ही नहीं, इस देश में आप बाहर से भी च्युइंग गम नहीं ला सकते हैं। अगर आपके पास च्युइंग गम होगा तो इसे हवाई अड्डे पर ही आपसे ले लिया जाएगा।