'कोटिकालिना काडू बासप्पा' : इस शिव मंदिर में चढ़ता है पत्थरों का चढ़ावा

भगवान शिव के मंदिरों को भी उनके चमत्कारों के लिए जाना जाता हैं। शिव क मंदिरों से जुडी ऐसी कई चीजें हैं जिनको देखकर आश्चर्य होता है कि ये कैसे होता हैं। ऐसे ही एक अद्भुद और चमत्कारी मंदिर के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इस मंदिर की विशेषता यह है कि यहाँ पर भगवान शिव को चढ़ावे में पत्थर चढ़ाए जाते हैं। हम बात कर रहे हैं 'कोटिकालिना काडू बासप्पा' मंदिर की। तो आइये जानते है इस शिव मंदिर के बारे में।

कर्नाटक के मांड्या के किरागांदुरू बेविनाहल्ली मार्ग पर 'कोटिकालिना काडू बासप्पा' नाम का एक अनोखा मंदिर है। भगवान शिव के एक स्वरूप को समर्पित इस मंदिर में भक्त उन पर पत्थर का चढ़ावा चढ़ाते हैं। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि भगवान को किसी भी आकार का पत्थर समर्पित किया जा सकता है। यहां प्रार्थना के लिए 3 से 5 पत्थरों का चढ़ावा चढ़ाना होता है। इस अनोखी मान्यता के चलते ही मंदिर के बाहर विभिन्न आकार के ढेर सारे पत्थर जमा हो गए हैं।

ये मंदिर बैंगलुरु मैसूर राजमार्ग पर मांड्या शहर से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर है। कोटिकालिना काडू बासप्पा मंदिर की एक विशेषता ये भी है कि यहां पूजा करने के लिए कोई भी पुजारी नहीं है। इतना ही नहीं मंदिर का कोई विशेष ढांचा भी नहीं है। यहां आने वाले भक्त ख़ुद ही पूजा करते हैं। इस मंदिर में भगवान शिव की एक मूर्ति स्थापित है, जिन्हें स्थानीय लोगों भगवान काडू के नाम से बुलाते हैं। इस मंदिर की परंपरा है कि जब किसी इंसान की मनोकामना पूरी होती है, तो वो अपने खेत या फिर ज़मीन से पत्थर लाकर यहां चढ़ा देता है।