इस शिव मंदिर में होती हैं प्रेमी जोड़ों की शादी! महाभारत से भी है इसका संबंध

सावन का महीना जारी हैं और शिव मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा आसानी से देखने को मिल सकता हैं। देशभर में हजारों शिव मंदिर हैं और सभी अपनी महत्ता के लिए जाने जाते है। इस बीच आज इस कड़ी में हम आपको भगवान शिव के एक अनोखे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जो प्रेमी जोड़ों की शादी के लिए जाना जाता हैं। प्रेमी जोड़ों की शादी होने और उनके समस्याओं का हल होने तक उन्हें यहां से कोई निकाल नहीं सकता है। सुरक्षा का इंतजाम मंदिर के पुजारी करते हैं। हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में स्थित है जिसका नाम शंगचूल महादेव मंदिर की जिसका संबंध महाभारत से भी हैं।

इस मंदिर में हजारों लोग पूजा-अर्चना करने आते हैं। दुनिया में यह मंदिर एक खास वजह से जाना जाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुल्लू की सैंज घाटी में स्थित यह मंदिर 128 बीघा में फैला है। मंदिर के साथ यहां की खूबसूरती लोगों के मन को मोह लेती है। देशभर से घर छोड़कर भागने वाले और शादी की इच्छा रखने वाले जोड़े इस मंदिर में आते हैं। इस मंदिर में उनके रहने की व्यवस्था की जाती है और गांव वाले भी उनका स्वागत करते हैं। मान्यता है कि जोड़े की सुरक्षा भगवान शिव करते हैं और उनको कोई खतरा नहीं रहता है। यहां पर किसी भी जाति, धर्म, समुदाय के प्रेमी जोड़े आ सकते हैं। सबके लिए एक समान रहने खाने की व्यवस्था की जाती है। पुलिस भी रोक टोक नहीं करती है।

गांव के लोगों ने कुछ नियम बनाया है जिसे लोग मानते हैं। यहां सिगरेट और शराब पीने पर रोक है। साथ ही कोई तेज आवाज में बात और लड़ाई झगड़ा नहीं कर सकता है। इस इलाके में घोड़े के आने पर भी पाबंदी है। मान्यताओं के मुताबिक, शंगचूल महादेव की शरण में कौरवों के डर से पांडव आकर छिपे थे। कौरव जब यहां पहुंचे तो भगवान शिव प्रकट हुए और कहा कि उनकी शरण में आए हुए लोगों की कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। भगवान महादेव के डर से पांडव वहां से भाग गए।