आने वाले 66 दिन अंधेरे में रहेगा ये शहर, जाने क्या है वजह

सर्दियों के मौसम में अक्सर हमने देखा है कि कई दिनों तक सूरज नहीं दिखता। लोगों को धूप की लिए कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ता है। लेकिन अगर हम आपको कहे कि ऐसा शहर है जिसके वासियों को लगभग दो महीने से अधिक समय तक सूरज देखने को नहीं मिलेगा तो आप जरुर से चौक जाएंगे।

ये शहर है अलास्का राज्य में स्थित शहर उत्कियाविक (Utqiagvik)। इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। वजह है यहां पोलर नाइट का समय शुरू हो गया हैं। इस शहर में 19 नवंबर को आखिरी बार सूरज निकला था। अब 20 नवंबर से 22 जनवरी 2021 तक यहां पूरी तरह अंधेरा छाया रहेगा। बिल्कुल उसी तरह जैसे रात में होता है।

इस शहर को इस पोलर नाइट की आदत है, क्योंकि यहां हर साल ऐसा होता है। यही वजह है कि जिस दिन सूरज अस्त होता है उस दिन लोग जश्न मनाते हैं, फिर जिस दिन सूरज निकलता है उस दिन जश्न मनाते हैं।

बता दें कि अलास्का ध्रुवीय इलाका है। इस शहर का औसत तापमान भी – 5 डिग्री से नीचे रहता है। यहां की आबादी लगभग चार हजार है। आर्कटिक सर्किल की ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से सूरज सर्दियों के मौसम में यहां क्षितिज से ऊपर नहीं आ पाता है। विज्ञान में इसे ही पोलर नाइट कहा जाता है। पोलर नाइट के समय में यहां ठंड और बढ़ जाती है। इस समय में यहां का तापमान -10 से -20 डिग्री तक नीचे चला जाता है।