माता के प्रति ऐसी आस्था कि दर्शन के लिए लोग चलते है अंगारों पर

भारत देश को उसके मंदिरों और देश के लोगों में में बसी देवी-देवताओं के प्रति आस्था के लिए जाना जाता हैं। यह आस्था ही है कि लोग भगवान के मंदिर कई मीलों पैदल चलकर दर्शन करने जाते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं प्रतापगढ़ जिले के अरनोद उपखंड के निनोर गांव में आयोजित होने वाले मां पद्मावती मेले के बारे में। जहां भक्तों की भक्ति देखने को मिलती हैं माता के दर्शनमात्र के लिए लोग अंगारों पर चलते है।

मान्यता अनुसार निनोर गांव में मां पद्मावती का हजारों वर्ष पुराना मंदिर है। बताया जाता है की यंहा आने वाले श्रद्धालुओं की हर एक मनोकामनाए पूर्ण होती है। प्रतिवर्ष यंहा लगने वाले मेले में श्रद्धालु दहकते अंगारो पर चलकर मां पदमावती के दर्शन कर माता के प्रति अपनी आस्था का परिचय देते है।

माता के दर्शन करने से नि:संतान दम्पतियों को संतान की प्राप्ति होती है। दूर दराज से आए कई श्रद्धालुओं ने बताया की माता के आशीर्वाद से हमे संतान की प्राप्ति हुई है।

यहां आए श्रद्धालु बताते है कि मां के दरबार के सामने जलाई गई अग्नि पर चलकर माता के दर्शन कर मांगी जाने वाली हर एक मन्नत पूरी होती है। यहां अंगारो पर से श्रद्धालु इस तरह गुजर रहे थे जेसे मानो वह आग नहीं फूलों की सेज हो।