वैज्ञानिकों ने की अनोखे ग्रह की खोज जहां सिर्फ 16 घंटे का होता है एक साल

यह अंतरिक्ष कई रहस्यों से भरा हुआ हैं जिसमें अभी भी वैज्ञानिक इन रहस्यों को खोजने में लगे हुए हैं। ऐसा ही एक रहस्य वैज्ञानिकों के सामने अब आया हैं जिसमें एक अनोखे ग्रह की खोज हुई हैं जहां एक साल सिर्फ 16 घंटे का होता है। इस ग्रह की खोज MIT के नेतृत्व वाले मिशन ने NASA के ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट के जरिए की है। वहीं इस खोज के प्रमुख लेखक इयान वोंग का कहना है कि एक या दो साल में हम ये पता लगाने की कोशिश करेंगे कि ये नया ग्रह अपने सितारे के करीब कैसे जाता है।

वैज्ञानिकों ने इस नए ग्रह को TOI-2109b नाम दिया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक ब्रह्मांड में पाया जाने वाला दूसरा सबसे गर्म ग्रह है। इस अल्ट्राहॉट जुपिटर में कई गैसों का भंडार है। ये सिर्फ 16 घंटों में अपने तारे की परिक्रमा करता है। वहीं वैज्ञानिकों के अनुसार इसका द्रव्यमान बृहस्पति के द्रव्यमान का पांच गुना है और ये ग्रह जुपिटर की तरह गर्म है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी तक 4000 से अधिक ऐसे ग्रहों की खोज हुई है, जो कि सौरमंडल से बाहर मौजूद हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि इसमें से कई ग्रह ऐसे तारों की परिक्रमा करते हैं, जो हमारी पृथ्वी से हजारों प्रकाशवर्ष की दूरी पर स्थित हैं। ये ग्रह इसलिए इतना अनोखा है, क्योंकि ये अपने तारे की परिक्रमा सिर्फ 16 घंटों में पूरी कर लेता है। इसका मतलब ये है कि इस ग्रह का पूरा एक साल पृथ्वी के एक दिन से भी कम होता है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि पिछले कुछ सालों में वैज्ञानिकों ने कई सारे हॉट जूपिटर की खोज की है। सबसे हाल में खोजे गए ग्रह को अल्ट्राहॉट जूपिटर कहा जा रहा है, क्योंकि इस ग्रह की सतह का तापमान 3300 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।