माता का एक ऐसा अनोखा मंदिर, पूजी जाती है बिना सिर की देवी

भारत देश को अपने धर्म और संस्कृति के लिए जाना जाता हैं। हिन्दू धर्म में तो देवी-देवताओं की पूजा की जाती हैं और इनका महत्व इतना होता है कि विदेशों से भी लोग इनके दर्शन करने आते हैं, आखिर देश के मंदिर है ही इतने अनोखे। आज हम आपको माता के एक ऐसे ही अनोखे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ बिना सिर की देवी का पूजन किया जाता हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में।

झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर रजरप्पा नाम की जगह है इस स्थान की पहचान धार्मिक महत्व के कारण बहुत प्रसिद्ध है क्यूंकि यहाँ पे एक मंदिर है जिसका नाम छित्रमस्तिके मंदिर है जोकि शक्तिपीठ के रूप में रांची की पावन धरती में बहुत विख्यात है।

वैसे तो असम में माँ कामख्या मंदिर को सबसे बड़ी शक्तिपीठ माना जाता है और इसके साथ ही दुनिया की दुसरे नंबर पर शक्तिपीठ रजरप्पा छित्रमस्तिके मंदिर है आपको जानकार और भी ज्यादा हैरानी होगी कि यहाँ भक्त बिना सिर वाली देवी मां की पूजा करते है ऐसा माना जाता है कि मातारानी अपने सभी भक्तो की मनोकामना पूरी करती है।