इन वैज्ञानिकों के अपने ही अविष्कार बने थे उनकी मौत की वजह

किसी भी वैज्ञानीक के लिए उसी खोज बहुत मायने रखते हैं और जिसे सफल बनाने के लिए वजह कड़ी मेहनत करता हैं। इतिहास में कई वैज्ञानिक हुए हैं जिन्होनें अपने अविश्कारों से सभी को चकित कर दिया। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे वैज्ञानिकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके अपने ही अविष्कार उनकी मौत की वजह बने थे। तो आइये जानते हैं इन वैज्ञानिकों के बारे में।

विलियम बुलोक

अमेरिका के ग्रीनविले में जन्मे विलियम बुलोक को रिचर्ड मार्च होई के बनाए 'रोटरी प्रिंटिंग प्रेस' में सुधार के लिए जाना जाता है। उनकी वजह से ही प्रिंटिंग इंडस्ट्री में क्रांतिकारी परिवर्तन आया था। हालांकि अपनी ही प्रिंटिंग मशीन को ठीक करने के दौरान उसमें फंसकर उनकी मौत हो गई थी।

मैरी क्यूरी

रेडियम और पोलोनियम नामक दो तत्वों की खोज करने वाली मशहूर भौतिकविद और रसायनशास्त्री मैरी क्यूरी की मौत उनकी इसी खोज के कारण साल 1934 में हो गई थी। दरअसल, मैरी क्यूरी रेडियोएक्टिविटी पर काम कर रही थीं, लेकिन उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि रेडियोएक्टिविटी कितनी खतरनाक होती है। उनके शरीर पर इसका बुरा प्रभाव पड़ा था, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई थी।

हॉरेस लॉसन हन्ली

अमेरिका के समर काउंटी में 29 दिसंबर 1823 को जन्मे हॉरेस लॉसन हन्ली ने हाथ से चलने वाली पनडुब्बी का आविष्कार किया था। हालांकि परीक्षण के दौरान उनकी पनडुब्बी समुद्र में डूब गई थी, जिसमें वो भी अपने क्रू-मेंबर्स के साथ मौजूद थे। इस हादसे में उनकी मौत हो गई थी।

हेनरी स्मोलिंस्की

हेनरी स्मोलिंस्की को उड़ने वाली कार बनाने के लिए जाना जाता है। 1973 में उन्होंने यह आविष्कार किया था, जिसका नाम उन्होंने 'एवीई मिजार' रखा था। हालांकि टेस्ट करने के लिए जब वो अपनी फ्लाइंग कार में बैठे और उसे उड़ाया तो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उनकी मौत हो गई।

फ्रांज रीचेल्ट

ऑस्ट्रिया में जन्मे फ्रांज रीचेल्ट को आधुनिक विंगसूट का आविष्कारक माना जाता है। हालांकि इसकी टेस्टिंग के लिए पेरिस के एफिल टावर से कूदने के दौरान उनकी मौत हो गई थी। उस समय उनकी उम्र महज 33 साल थी।