महाभारत से जुड़ी कुछ रोचक बातें, जैकी श्रॉफ बनने वाले थे अर्जुन, जूही चावला द्रौपदी

लॉकडाउन के दौरान 'रामायण' और 'महाभारत' जैसे पुराने शो को दूरदर्शन पर एक बार फिर से दिखाए जा रहे है। साल 1988 में प्रसारित हुई महाभारत की पॉपुलेरिटी रामायण जैसी ही थी। इस सीरियल को बी.आर. चोपड़ा ने बनाया था। वहीं, इसे रवि चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। रामायण की तरह ही इस सीरियल के किरदारों को आज भी याद किया जाता है। ऐसे में आज हम आपको महाभारत से जुड़े कुछ रोचक बातें आपके लिए लेकर आए है...

- महाभारत 9 करोड़ रुपए की लागत से बना था।

- महाभारत की शुरुआत समय की आवाज से होती है। समय को आवाज हरीश भिमानी ने दी थी। हालांकि, शुरुआत में बी.आर चोपड़ा दिलीप कुमार को समय की आवाज बनाना चाहते थे। बी.आर चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने बड़े सितारों को लेने का आईडिया बाद में ड्रॉप कर दिया था।

- महाभारत में द्रौपदी का किरदार बी.आर. चोपड़ा ने पहले जूही चावला को ऑफर हुआ था। हालांकि, वह अपनी डेब्यू फिल्म कयामत से कयामत तक की शूटिंग में बिजी थीं। जूही चावला के अलावा राम्या कृष्णनन को भी रोल ऑफर हुआ था। बाद में ये रोल रूपा गांगुली को मिल गया था।

- महाभारत में अर्जुन का किरदार फिरोज खान ने निभाया था। हालांकि, ये रोल पहले जैकी श्रॉफ को मिला था। वहीं, फिरोज ऑडिशन में रिजेक्ट हो गए थे। इस शो के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर अर्जुन रख लिया था।

- पांडव में नकुल और सहदेव का किरदार निभाने वाले समीर और संजीव रियल लाइफ में भी भाई हैं।

- महाभारत के भीष्म पितामह का किरदार विजय घटागे निभाने वाले थे।

- मुकेश खन्ना को पहले दुर्योधन का रोल मिला था, जिसे उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। मुकेश खन्ना के मुताबिक वह अर्जुन या कर्ण बनना चाहते थे। आखिर में उन्हें द्रोणाचार्य का रोल मिला। विजय घाटगे के शो छोड़ने के बाद उन्हें भीष्म पितामाह का किरदार मिला।

- महाभारत के कृष्ण नीतीश भारद्वाज शुरुआत में विदुर बनने वाले थे। आखिरी वक्त में उन्हें वीरेंद्र राजदान ने रिप्लेस कर दिया। इसके बाद उन्होंने महाभारत न करने का फैसला कर लिया था। कई बार ऑडिशन में बुलाने के बावजूद वह नहीं आते थे।

- महाभारत के दुर्योधन पुनीत इस्सर पहले भीम बनने वाले थे। हालांकि, वह कई फिल्मों में निगेटिव किरदार निभा चुके थे। ऐसे में उन्हें दुर्योधन नहीं बनना था।

- भीम के किरदार के लिए प्रवीण कुमार का नाम पुनीत इस्सर ने ही रखा था। प्रवीण कुमार जैसे ही ऑडिशन देने पहुंचे उन्हें देखते ही रवि चोपड़ा ने कहा- 'मुझे मेरा भीम मिल गया।'