दुनिया का सबसे लम्बा शब्द इतना लम्बा है जो शायद आपने सोच भी नहीं होगा

दुनिया में कई चौकाने वाली चीजें विद्यमान हैं। जिनके बारे में सोच पाना और उन्हें समझ पाना इतना आसान नहीं हैं। चाहे वह किसी भी क्षेत्र से सम्बंधित ही क्यों ना हों। आज जिसके बारे में हम बात करने जा रहे हैं वह शिक्षा क्षेत्र से जुड़ा हुआ हैं। आज हम आपको लेकर जा रहे हैं थोडा पढाई की ओर। याद करिए अपने स्कूल के पुराने दिन जब आपको अंग्रेजी की बड़ी-बड़ी स्पेलिंग याद करनी पड़ती थी। और हम सोचते थे कि आज केवल कम अक्षरों वाली स्पेलिंग ही आनी चाहिए। शुक्र है उस समय हमारे सबसे बड़ी स्पेलिंग नहीं आई। क्योंकि उस स्पेलिंग में इतने अक्षर हैं जिनके बारे में सोच पाना भी मुश्किल हैं। अब ऐसा क्या है इस स्पेलिंग में आइये जानते हैं इसके बारे में।

दुनिया का सबसे लंबा शब्द जो 189,819 अक्षरों से मिलकर बना है, वह आपको दुनिया की किसी भी डिक्शनरी में नहीं मिलेगा। वैज्ञानिक भी इसका इतना लंबा नाम नहीं लेते और संक्षेप में इसे ‘Titin’ बोलते हैं।

यह शब्द एक तरह के प्रोटीन का नाम है, जो हमारे शरीर में पाया जाता है। यह प्रोटीन हमारे शरीर की मांसपेशियों को लचीला बनाए रखने में मददगार होता है। ‘Methionylalanylthreonylserylarginylglycyl…’ नाम के इस प्रोटीन में इसमें पाए जाने वाले हर अमीनो एसिड का नाम शामिल है।

आमतौर पर सभी प्रोटीन्स के नाम में उनमें पाए जाने वाले अमीनो एसिड का नाम शामिल होता है। प्रोटीन के छोटे नामों में करीब 20 अमीनो एसिड के नाम होते हैं, जबकि इस शब्द में 34,350 तरह के अमीनो एसिड के नाम शामिल हैं। यह हमारे शरीर में पाया जाने वाला सबसे अहम प्रोटीन है, जिसमें हर तरह के अमीनो एसिड का जिक्र है, इसीलिए इसका नाम इतना लंबा है।