अंटार्कटिका की आइस शीट के नीचे 10 मिनट तैरा 50 साल का यह एथलीट, ऐसा करने वाला बना पहला व्यक्ति

ब्रिटेन के 50 साल के लेविस प्यूघ अंटार्कटिका की आइस शीट के नीचे तैरने वाले दुनिया के पहले एथलीट बन गए हैं। वह 10 मिनट तक सुप्रा ग्लेशियल झील के पानी में सेफ गॉर्ड की मौजूदगी में 2.2 वर्ग मीटर एरिया में तैरते रहे। इसमें रॉस सागर भी शामिल है। लेविस ने तैरते वक्त स्वीमिंग अंडरगार्मेंट, एक कैप और गॉगल पहना था। लेविस जब आइस शीट के नीचे तैर रहे थे, तब तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट के करीब था। उन्होंने बताया कि मैंने यह काम किसी उपलब्धि के लिए नहीं किया है, बल्कि लोगों का ध्यान जलवायु परिवर्तन की ओर ध्यान दिलाने के लिए किया है। लेविस ने ट्वीट कर लिखा कि मैं क्लाइमेट चेंज की तरफ लोगों का ध्यान दिलाना चाहता हूं। दुनियाभर में ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। इसलिए मैंने अंटार्कटिक की आइस शीट के नीचे तैरने का निश्चिय किया।

उन्होंने एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर भी अपलोड की। इसमें उन्होंने अपने तैराकी के कुछ बहुत सुंदर और कुछ डरावने अनुभव बयां किए। उन्होंने लिखा कि जब मैं तैरने के लिए पानी के अंदर गया, चारों ओर पानी नीले रंग का दिख रहा था। कुछ देर बाद मेरा सामना एक ऐसी जगह से हुआ जहां पानी बर्फ की शीट में मौजूद दरार से होकर गायब होता लगता था। मुझे लगा, यहां से जाकर यह पानी समुद्र में मिल जाता होगा। हालांकि यह आइस शिफ्टिंग थी। इसके बाद में पानी से बाहर आ गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अंटार्कटिका की चादरों के नीचे तैरने का प्यूघ का सफर अभी शुरू हुआ है। उनका अगला प्रयास सुप्रा-ग्लेशियल झील को तैर कर पार करने वाला पहला व्यक्ति बनना है।