जमीन पर कभी नहीं उतरती कोयल, जानें इससे जुड़े कई अन्य रोचक तथ्य

आप सभी ने कोयल की आवाज तो सुनी ही होगी जो कि बेहद मधुर होती हैं। इस पर तो बॉलीवुड में गीत भी बना हुआ हैं कोयल सी तेरी बोली वो तो कभी ना कभी सुना ही होगा। कोयल को अपनी मधुर आवाज के लिए जाना जाता हैं। लेकिन इसी के साथ ही कई ऐसी चीजें भी हैं जो कोयल को अनोखा बनाती हैं और आप उनसे अनजान हैं। तो आइये आज हम बताते हैं आपको कोयल से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में।

आखिर क्यों नहीं होती राष्ट्रपति की कार पर नंबर प्लेट, जानें इसका रहस्य

भारत के बाहर है यह अनोखा नाइट क्लब जहां संस्कृत गीतों पर थिरकते हैं लोग

- कोयल लगभग 120 तरह की होती है।
- आधे से ज्यादा कोयल ऐसी है जो दूसरे पक्षियों के घोंसलों में अंडे सेती है।
- कोयल का भोजन छोटे-मोटे कीड़े ही बनते है। यह ज्यादात्तर बालों वाले कीड़े, सूंडी, झींगे और चीटियाँ खाती है।

- कोयल कभी जमीन पर नही उतरती। यह हमेशा पेड़ों पर ही रहती है।
- कोयल का रहने का स्थान जंगल ही है और जंगलों मेंयह लगभग 6 साल जीती है।
- कोयल की बोली सभी पक्षियों में सबसे मधुर होती है। लेकिन केवल नर कोयल ही आवाज करता है।
- दुनिया की सबसे छोटी कोयल ‘Little Bronze Cuckoo’ की लंबाई मात्र 6 इंच और वजन इंसान के एक अंडकोष के बराबर है। (approx 17g)।
- दुनिया की सबसे बड़ी कोयल ‘Channel Billed Cuckoo’ की लंबाई 25 इंच और वजन 630 ग्राम है।

- कोयल की आवाज निकालने वाली एक घड़ी भी है जिसे ‘Cuckoo Clock’ कहा जाता है। इसका अविष्कार सन् 1730 में ‘Franz Anton Ketterer’ द्वारा किया गया था।
- Koyal, ‘Antarctica’ को छोड़कर बाकी सभी महाद्वीपों पर पाई जाती है।
- कोयल, झारखंड की राजकीय पक्षी भी है।
- दुनिया के अलग अलग देशों में कोयल को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। जैसे: फ्रांस में Coucou, हॉलैंड में Koekoek, जर्मनी में Kuckuk, रूस में Kukush-ka, जापान में Kak-ko और भारत में Koel (Koyal)।