यहाँ करवा चौथ का व्रत बनता है पति की मौत की वजह, जानें ऐसा क्यों

हिन्दू धर्म में कई ऐसे रीति-रिवाज हैं जो पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत और उसकी आयु बढाने में मददगार माने जाते हैं। ऐसा ही एक व्रत होता हैं करवा चौथ का जो हर पत्नी अपने पति की लम्बी आयु के लिए रखती हैं। लेकिन एक जगह ऐसी भी हैं जहां औरतों इस व्रत को रखने से डरती हैं क्योंकि करवा चौथ का व्रत उनके पति की मौत की वजह बनता हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में।

यूपी में एक ऐसा गांव है जहां महिलाएं करवा चौथ पर व्रत रखने से डरती हैं। यहां अगर कोई महिला ये व्रत रखती हैं तो उसको इसका भयानक परिणाम भुगतना पड़ता है। यूपी के मथुरा स्थित सुरीर कस्बे की महिलाएं करवा चौथ का व्रत नहीं रखतीं।

इसके पीछे एक कहानी है, बुजुर्ग महिलाएं कहती हैं कि रामनगला गांव का एक व्यक्ति अपनी पत्नी को सुसराल से विदा कराकर गांव लौट रहा था। पति और पत्नी दोनों भैंसा गाड़ी में बैठे थे, तभी आगे जाकर भैंसा चोरी हो गया। लोगों ने विवाहिता के पति पर भैंसा चोरी का आरोप लगाया और उसके पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

विवाहिता के सामने अपने पति की हत्या देख उसने श्राप दिया कि इस क्षेत्र में जो भी महिला अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत करेगी उसके पति की मौत हो जाएगी। यह घटना करवा चौथ के दिन की बताई जाती है। तब से जिस भी महिला ने करवा चौथ का व्रत रखा उसके पति कि उसी रात मौत हो गई।