युक्रेन में गूगल मैप के इस कदम ने बढ़ा दी रूसी सेना की मुश्किलें!

आज के समय में गूगल मैप कितना काम आता हैं यह तो सभी जानते हैं। गूगल मैप किसी जगह को ढूंढने और रास्ता तलाशने में बहुत मदद करता हैं। पूरी दुनिया में इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन इस बीच गूगल मैप ने युक्रेन में एक ऐसा कदम उठाया हैं जिसने रूसी सेना की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गूगल की भी पूरी कोशिश है कि रूस ऐसे जगहों को ज्यादा टारगेट न बना पाए जहां लोगों की संख्या ज्यादा है। रूसी सेना को गुमराह करने के लिए गूगल ने इस तरह के कदम उठाए हैं। दरअसल, गूगल ने यूक्रेन में उन जगहों को मैप पर दिखाना बंद कर दिया है, जहां ट्रैफिक और लोगों की भीड़ ज्यादा है। इस सर्विस के हटने से स्मार्टफोन पर यूक्रेन में कई जगहों की लोकेशन नहीं मिल पा रही है।

रूस और यूक्रेन युद्ध में जहां यूक्रेनी नागरिकों ने देश की सुरक्षा के लिए हथियार उठा लिए हैं। वहीं गूगल मैप ने भी उनकी मदद करनी शुरू कर दी है। गूगल मैप ने यूक्रेनी नागरिकों को रूसी सेना से बचाने के लिए ट्रैफिक अपडेट को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गूगल ने यूक्रेन को तबाही से बचाने के लिए अपनी मैपिंग सेवा को ही डिएक्टिवेट कर दिया है। इस सर्विस से गूगल यूक्रेन में ट्रैफिक डेटा और अपडेशन देता है, लेकिन फिलहाल के लिए ये सेवा बंद कर दी गई है। इस सर्विस के बंद होने से रूसी सेना को यूक्रेन के शहरों और नागरिकों तक पहुंचने में कठिनाई होगी जिससे कई सारे यूक्रेनी नागरिकों की जान बच पाएगी।

हालांकि, रूसी सेना को गुमराह करने के लिए यूक्रेन की सरकार ने भी देश के मुख्य रास्तों पर लगे साइन बोर्ड को हटाने के निर्देश दिए थे। यूक्रेन की निर्माण कंपनी ने फेसबुक पर सरकार के इस कदम के बारे में पूरे विस्तार से बताया है। यूक्रेन में तो कई साइन बोर्ड पर लिखा भी जा रहा है कि, ये रास्ता नर्क का है। यूक्रेनी नागरिक रूसी सेना के लिए अपशब्द लिख रहे हैं और उन्हें गुमराह भी कर रहे हैं।