मछुआरे के जाल में फंसी ऐसी मछली की बदल गई उसकी किस्मत

हर इंसान अपने जीवनयापन के लिए कोई न कोई काम तो करता ही हैं। कई काम ऐसे होते हैं जिनमे किस्मत का ही खेल होता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला पश्चिम बंगाल के एक मछुआरे के साथ। जी हां, इस मछुआरे के जाल में एक ऐसी मछली फंसी जिससे उसकी किस्मत बदल गई। आइये जानते हैं पूरी घटना के बारे में।
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में तरुण नाम का एक मछुआरा मछली के तलाश में हुगली नदी में कांटा लगया हुआ था। कांटा लगाने के कुछ ही देर बाद तरुण को खिंचाव महसूस हुआ जिसके बाद तरुण ने जल्दी से कांटा खिंचा। तरुण के कांटे में इतनी बड़ी मछली फंसी हुई थी जिसे देख कर वो हैरान हो गए। तरुण के कांटे में जो मछली फंसी हुई थी वो जंबो भेटकी प्रजाति की थी। इस मछली का वजन 18 किलो 500 ग्राम था। तरुण इस मछली को बेचने के लिए फुलेश्वर बाजार ले गए।

फुलेश्वर बाजार में इस मछली को देखन के लिए भिड़ लग गई। इस बड़ी मछली को खरीदने के लिए मछली व्यपारी बोली लगाने लगे। एक स्थानीय मछली विक्रेता ने इस भेटकी मछली को 12,000 रुपये की कीमत पर खरीदा। उन्होंने कहा, कहा कि अब वो इस मछली को 13,000 से 14,000 रुपये के बीच आगे बेचेंगे।

बता दें कि कुछ दिन पहले ब्राजील में एक मछुआरे ने दुनिया के सबसे बड़े वर्षा वन अमेजन में स्थित अमाना सस्टेनेबल डेवलपमेंट रिजर्व से पिरारुकु प्रजाति की एक विशालकाय मछली पकड़ी थी। इस मछली का वजन करीब 200 किलोग्राम था। ब्राजील के मछली बाजार में पिरारुकु की कीमत प्रति किलो 48 ब्राजीलियन रिआल यानी करीब 825 रुपये है।