पिछले 9 साल से दुनिया खत्म होने का इंतजार कर रहा है ये डच परिवार, तहखाने में बिता रहा था जीवन

नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम से 140 किलोमीटर उत्तर-पूर्व की ओर ड्रेन्थ प्रांत के रुइनरवर्ल्ड गांव स्थित फार्महाउस के तहखाने में एक डच परिवार पिछले 9 साल से दुनिया खत्म होने का इंतजार कर रहा था। इस बात का खुलासा 25 साल युवक के भाग कर बीयर बार जाने पर हुआ। यहां उसने बीयर बार मालिक से मदद मांगी थी। इसके बाद पुलिस को सारी जानकारी दी गई। इस परिवार में 58 साल का एक बुजुर्ग समेत 16 साल से 25 की उम्र के 6 बच्चे है।

पुलिस जब घर के तहखाने में पहुंची, तो अंदर की स्थिति देख हैरान रह गई। पुलिस ने देखा एक बुजुर्ग पलंग पर लेटा हुआ है। पुलिस ने 58 साल के जेन जॉन वेन डोर्सटेन नाम के व्यक्ति को जांच में सहयोग नहीं करने पर गिरफ्तार किया है। पुलिस बच्चों और बुजुर्ग के बीच के संबंधों की जांच की जा रही है। वही बार के मालिक क्रिस वेस्टबीक ने बताया, 'युवक की दाड़ी काफी बढ़ी हुई थी। बाल भी नहीं कटे थे। वह नौ साल से तहखाने के अंदर दुनिया के खत्म होने के इंतजार में था। वह स्कूल भी नहीं गया था। उसके भाई -बहन भी ऐसी ही स्थिति में थे। वह अब ऐसे नहीं रहना चाहता था। युवक ने बताया कि वह रात में तहखाने से भागा, क्योंकि दिन में भागना संभव नहीं था।'

पुलिस ने बताया, ये लोग फार्महाउस में सब्जियां उगाकर और पशुओं को रखकर गुजारा कर रहा था। पुलिस बच्चों और बुजुर्ग के बीच के संबंधों की जांच की जा रही है। अभी इनकी पहचान के बारे में खुलासा नहीं किया गया। ड्रेन्थ पुलिस का कहना है, हमारी जांच जारी है। फिलहाल इस केस से जुड़ी और जानकारी साझा नहीं कर सकते। एक स्थानीय के मुताबिक, बच्चों की मां के बारे में कोई नहीं जानता। संभवत: उसे वहीं दफना दिया गया हो। मेयर रोजर डि ग्रूट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, इससे पहले कभी ऐसा नहीं देखा।