बिना लिंग के जन्मे इस शख्स ने पहली बार 45 की उम्र में किया सेक्स, जानिए यह कैसे हुआ संभव

अक्सर कई बार हमने देखा है कि कई लोगों को जन्म के दौरान ऐसी बीमारियाँ होती है जिनकी वजह से उन्हे जिंदगी भर परेशान होना पड़ता है।ऐसा ही कुछ इंग्लैंड के ग्रेटर मैनचेस्टर शहर के रहने वाले एंड्रयू वार्डल के साथ हुआ। दुर्भाग्य से एंड्रयू का जन्म से ही पेनिस (लिंग) नहीं था। जिस वजह से वह सेक्स करने में सक्षम नहीं था। लेकिन विज्ञान के बढ़ते विकास ने उसकी मदद की। अब वह 45 साल की उम्र में सेक्स करने सक्षम हो गया है यानी उसके शरीर से बॉयोनिक पेनिस जोड़ दिया गया है। अब वह आम आदमी की तरह सेक्स कर सकता है। डॉक्टरों ने बताया कि एंड्रयू को जन्म से ही 'ब्लेडर एक्स्ट्रोफी' की एक दुर्लभ बीमारी थी। ये ऐसी बीमारी है जो कई करोड़ लोगों में किसी एक को होती है। इस बीमारी को 'एक्टोपिया वसाइक' के नाम से भी जाना जाता है। इस बीमारी के कारण शरीर में प्राइवेट पार्ट डेवलप नहीं हो पाता है।

लंदन के एक हॉस्पिटल में एंड्रयू की एक खास सर्जरी हुई, जिससे एंड्रयू के शरीर में आर्टिफिशियल या बायोनिक पेनिस लगाया गया। एंड्रयू के शरीर में अंडकोष तो थे, लेकिन प्राइवेट पार्ट नहीं था। जिसके बाद एक के बाद एक हुई कई सर्जरियों के बाद उसे ये प्राइवेट पार्ट (बायोनिक लिंग) लगाया गया। सर्जरी के बाद अंग ठीक से काम कर रहा है या नहीं इसके लिए उसे 10 दिन तक हॉस्पिटल में भी रहना पड़ा। साथ ही उसे सेक्स करने के लिए 6 हफ्तों का इंतजार करने को कहा गया। डेली मेल में छपी खबर के अनुसार, मैनचेस्टर के एंड्रयू वार्डल ने जून महीने में लंदन में यूनिवर्सिटी कॉलेज अस्पताल में 50 हजार पाउंड खर्च करके पेनिल इम्प्लांट ऑपरेशन कराया। प्राइवेट पार्ट (बायोनिक पेनिस) लगने के बाद एंड्रयू ने हंगरी की रहने वाली 28 साल की अपनी गर्लफ्रेंड फेडरा फेबियन के साथ पहली बार फिजिकल रिलेशन भी बनाया।

आखिरकार एंड्रयू ने भी 45 साल की उम्र में पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड फेडरा फेबियन के साथ सेक्स करके वर्जिनिटी खोई। एंड्रयू का फर्स्ट सेक्स सेशन 30 मिनट तक चला। हालांकि इस बारे में एंड्रयू की गर्लफ्रेंड फेडरा फेबियन ने बताया कि बॉयोनिक पेनिस से सेक्स अद्भुत था। एंड्रयू का पेनिस को उत्तेजित करने के लिए नमकीन तरल पदार्थ के साथ फुलाए जाने के बावजूद नॉर्मल दिखता है। हालांकि फिजिकल रिलेशन बनाने से पहले एंड्रयू को इरेक्शन के लिए एक बटन दबाना पड़ता है, जो उसके पेट और जांघ के बीच में लगा हुआ है। इसके बाद उसके अंडकोष से एक वॉल्व के जरिए सलाइन फ्लूड उसके प्राइवेट पार्ट में जाता है और करीब 20 मिनट के लिए वहां इरेक्शन हो जाता है। साथ ही उसने कहा, 'यह शानदार है - वियाग्रा या बूढ़े होने की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है' जब वह नशे में रहेगा तो वह सेक्स कर सकता है! बायोनिक लिंग पूरी तरह से एंड्रयू के टेस्टिकल्स तक पहुंचा है। जिसका मतलब है कि कपल बच्चे पैदा कर सकते हैं।