VIDEO: बिहार में हुई अनोखी शादी, घोड़े पर सवार होकर दूल्हे को लेने निकली एयर होस्टेस दुल्हन

धूमधाम से दूल्हे को बारात ले जाते हुए आपने देखा होगा लेकिन क्या कभी किसी दुल्हन को भी आपने बारात ले जाते देखा है? अगर नहीं देखा तो हम आपको दिखा रहे हैं एक ऐसी बारात जिसमें दुल्हन घोड़ी पर सवार होकर दूल्हे को लेने उसके दरवाजे पर पहुंच गई वो भी बारातियों के साथ। बिहार के गया शहर में ऐसी अनोखी शादी की चर्चा हर शख्स की जुबान पर है। मंगलवार की शाम जब शहर में बारात निकली तो लोग अचंभित रह गए।

दरअसल, गया शहर के चांदचौड़ा की रहने वाली दुल्हनिया अनुष्का गुहा ​की शादी पश्चिम बंगाल के कोलकाता के रहने वाले जीत मुखर्जी से हुई। दुल्हनिया इंडिगो एयरलाइंस में एयर होस्टेस के पद पर कार्यरत है। दोनों के विवाह को भव्य बनाने को लेकर काफी इंतजाम किए गए थे। जो कसर रह गई थी वो दुल्हनिया ने पूरी कर दी।

इस अनोखी बारात को लेकर जब अनुषका से सवाल पूछा गया तो दुल्हनिया ने कहा कि आज भी लड़के और लड़कियों में भेदभाव किया जाता है, लड़कियों को लड़कों के बराबर लाने के लिए ऐसे मुहिम की बेहद जरूरत है। लड़का और लड़की के भेदभाव दूर करने के लिए हमने घोड़े पर सवार होकर दूल्हा लाने जा रही हूं। अनुष्पा गुहा ने कहा कि मैं अन्य लड़कियों से भी कहूंगी कि वह अपने दूल्हे को खुद लेने जाएं।

अनष्का से शादी रचाने वाले दूल्हे जीत मुखर्जी ने भी कहा कि इस तरह के काम से समाज मे एक अच्छा संदेश जाता है। ये नहीं होना चाहिए कि लड़की सिर्फ घर पर रहे और वो सिर्फ घर के कामकाज में ही सिमट जाए।

दुल्हन अनुष्का की मां गया के प्रतिष्ठित स्कूल के म्यूजिक शिक्षिका हैं। सुष्मिता गुहा बताती हैं कि मेरी बेटी पूछती थी कि शादी में दूल्हा ही क्यों बारात ले कर आते हैं, लकड़ियां क्यों नहीं। इसके बाद उसने कहा कि मैं अपनी शादी में मैं खुद घोड़ी पर चढ़ कर बारात ले जाऊंगी और इसके बाद हम सभी ने मिलकर अपनी बेटी के सपने को आज पूरा किया