बर्गर-पिज्जा ने छीन ली बच्चे के आंखों की रोशनी, पूरा मामला हैरान करें वाला

आजकल देखा जाता हैं कि जंक फ़ूड खाने का चलन बहुत बढ़ गया हैं जबकि लोग इससे होने वाले नुकसान से भलीभांति वाकिफ हैं। जंक फूड अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता हैं और इसका ज्यादा सेवन बहुत खतरनाक हो सकता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला ब्रिटेन में जहां बर्गर-पिज्जा ने एक 17 साल के किशोर की आंखों की रोशनी छीन ली। खबरों के मुताबिक किशोर पिछले दस साल से चिप्स, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, सॉसेज के अलावा कुछ खाता ही नहीं था। पूरे दस साल तक वह जंक फूड पर ही निर्भर रहा। ब्रिस्टल चिल्ड्रन हॉस्पिटल के चिकित्सकों का कहना है कि ब्रिटेन में इस तरह का पहला मामला है। हालांकि किशोर को ब्रिस्टल आई हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

किशोर का इलाज कर रहे डॉक्टर डेनाइज एटन का कहना है कि किशोर के खानपान में सिर्फ जंक फूड आइटम्स ही शामिल थे। उसने कभी भी कोई फल और सब्जी नहीं खाएं। और उसे अदिक फलों और सब्जियों के रंग पसंद ही नहीं है। इसलिए चिप्स और प्रिंगल्स ही उसकी डाइट बन गई। इसके कारण किशोर को अवॉइडेंट रिस्ट्रिक्टिव फूड इंटेक डिसऑर्डर हो गया।

डॉ. एटम और उनके सहयोगियों के अनुसार उसके शरीर में विटामिन बी12 बहुत कम हो गया था, इसके अलावा कुछ दूसरे जरूरी विटामिन-मिनरल जैसे कॉपर, सेलेनियम और विटामिन डी की मात्रा भी कम हो गई। इसके कारण आंखों को ब्रेन से जोड़ने वाली ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचा और आंखों की रोशनी जाती रही।

प्रोसेस्ड खाने में शुगर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होने के कारण सुनने की क्षमता पर असर पहुंचा और हड्डियां भी कमजोर हो गईं। वजन, हाइट और बीएमआई भी सामान्य है। ईटिंग डिऑर्डर के चलते किशोर की यह हालत हुई है, जो इस उम्र में बच्चों को नहीं होती है। उसे विटामिन सप्लीमेंट दिए गए हैं।

किशोर को मेंटल हेल्थ टीम की निगरानी में भी रखा गया है लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है। किशोर की आंखों के बीच ब्लाइंट स्पॉट बन गए हैं। ऑप्टिक नर्व के फाइबर नष्ट हो गए हैं। इसलिए किशोर की आंखों की रोशनी का लौटना संभव नहीं है। डॉक्टर एटन का कहना है कि मां-बाप को बच्चे के खानपान की आदतों पर नजर रखनी चाहिए।