यह रहस्यमयी कुआं बना एक अनसुलझी पहेली, वैज्ञानिक भी पड़े उलझन में

यह दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी हैं, जिसमें कई ऐसी अविश्वसनीय चीजें हैं जिनका पता लगने पर हैरान होती हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही कुँए के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी अनसुलझी पहेली के चलते रहस्य बना हुआ हैं और इसने वैज्ञानिकों को भी उलझन में डाला हुआ हैं। तो आइये जानते हैं इस रहस्यमयी कुँए के बारे में।

इस कुएं को लोग 'विशिंग वेल' भी कहते हैं। कहा जाता है कि यह कुआं लोगों की हर इच्छा को पूरी करता है। यही वजह है कि लोग इस कुएं में सिक्के डालकर अपनी मनोकामना मांगते हैं और उन्हें ये दृढ़ विश्वास होता है कि उनकी इच्छा जरूर पूरी होगी। वैसे आमतौर पर किसी भी कुएं का प्रयोग पानी को संरक्षित करने के लिए किया जाता था, लेकिन यह दुनिया का ऐसा अनोखा कुआं है जिसकी स्थापना धार्मिक दीक्षा संस्कारों के लिए की गई थी। हालांकि इसकी स्थापना का प्रमाणित उद्देश्य आज तक कोई समझ नहीं पाया है।

इस कुएं का सबसे बड़ा रहस्य यही है कि इसके अंदर एक रोशनी नजर आती है, जो आमतौर पर संभव ही नहीं है, क्योंकि इस कुएं में रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। बड़े-बड़े विद्धानों से लेकर वैज्ञानिक तक इस रहस्य को सुलझाने में अब तक नाकाम साबित हुए हैं। इस कुएं की गहराई किसी चार मंजिला इमारत के बराबर बताई जाती है। कहा जाता है कि इस कुएं में जितना ज्यादा जमीन के अंदर जाने की कोशिश की जाती है, कुआं उतना ही संकरा होता जाता है। यही सारे कारण हैं कि यह कुआं आज तक सभी के लिए एक रहस्य ही बना हुआ है।