रूस-यूक्रेन घमासान का एक और वीभत्स नजारा, जान बचाने के लिए 80 साल की दादी चली 7 घंटे पैदल

रूस-यूक्रेन के बीच चल रहा घमासान खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। रूस लगातार यूक्रेन पर गोले दाग रहा हैं और यूक्रेन अपने बचाव में रूसी सैनिको की जान ले रहा हैं। दोनों के बीच की जंग को 13 दिन हो चुके हैं। इन 13 दिनों में हमारे सामने सोशल मीडिया के जरिए कई हैरान करने वाले किस्से आए हैं जिसमें कोई अपने बच्चों को जुदा कर रहा हैं तो कोई तबाही के बीच शादी रचा रहा हैं। इस कड़ी में अब एक और वीभत्स नजारा सामने आया हैं जहां जान बचाने के लिए 80 साल की दादी को 7 घंटे पैदल चलना पड़ा हैं।

हम बात कर रहे हैं चोमोनिन गांव की 80 वर्षीय दादी पिरोस्का बक्सा भी शामिल हैं, जो लड़ाई से बचने के लिए 7 घंटे तक पैदल चलीं। जी हाँ, साल 1942 में जन्मी पिरोस्का बक्सा ने बीते सोमवार को अपनी बेटी और 14 वर्षीय पोती के साथ हंगरी की सीमा पार की। खबरों के मुताबिक, शुरुआत में वह अपना देश, अपना घर छोड़ने के लिए राजी नहीं हो रही थीं लेकिन परिवार की सुरक्षा को देखते हुए वह मान गईं।

पिरोस्का बक्सा का कहना है “मुझे लगा कि मुझे किसी भी कीमत पर देश नहीं छोड़ना चाहिए। आपको अपना घर, सब कुछ छोड़ना होगा, ये बेहद दुखद अहसास होता है।” इसी के साथ वह आगे कहती हैं, ''मेरी बेटी के पास एक कुत्ता है, लेकिन हमें उसे छोड़ना पड़ा। उसके साथ रहने वाला कोई नहीं है। सब घरबार छोड़कर जान बचाने के लिए भाग रहे हैं।''